✕

होम / ताकत खेल की / क्या विदेशी बनेगा भारतीय टीम का हेड कोच? सामने आए ये चौंकाने वाले नाम

क्या विदेशी बनेगा भारतीय टीम का हेड कोच? सामने आए ये चौंकाने वाले नाम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह नए कोच आ सकते हैं. इसके लिए BCCI ने प्रक्रिया शुरू करते हुए आवेदन मांगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव होने वाला है. दरअसल टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में समाप्त हो जाएगा. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम को एक नए कोच की तलाश है जिसके लिए बीसीसीआई ने विज्ञापन जारी कर आवेदन भी मांगे हैं. ऐसी खबरें आई हैं हेड कोच की रेस में देश और विदेश के कई नाम चल रहे हैं. वे नाम कौन से हैं चलिए आपको बताते हैं.  

विदेशी को बनाया जा सकता है कोच

इस बार किसी विदेशी दिग्गज को भारतीय टीम का नया कोच बनाया जा सकता है. बोर्ड ने पहले ही टॉम मूडी और स्टीफन फ्लेमिंग समेत कुछ दिग्गजों ने सम्पर्क किया है. इसमें फ्लेमिंग की दावेदारी ज्यादा दिख रही है, लेकिन तब जब वो इस पद के लिए आवेदन करें, उसके बाद ही चीजें आगे बढ़ सकती हैं. BCCI फ्लेमिंग के साथ-साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को भी राहुल द्रविड़ के संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में देख रहा है. इसके अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिन लैंगर का नाम भी दावेदारों में है.

कौन हैं Swati Maliwal के समर्थन में उतरे नवीन जयहिंद, AAP से क्या है नाता?

ये भारतीय हैं रेस में

टीम इंडिया के हेड कोच की रेस में वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर का नाम भी चल रहा है. आवेदन के लिए आखिरी तारीख 27 मई शाम 6 बजे तक है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने राहुल द्रविड़ को लेकर कहा था कि अगर वो चाहें तो इस पद के लिए आवेदन दे सकते हैं. नए कोच का कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा. बता दें कि 1 जून से टी 20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है और पहला मुकाबला यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा.

BCCI ने मांगे हैं आवेदन

नए हेड कोच के लिए BCCI ने सोमवार 13 मई को सोशल मीडिया के जरिए आवेदन मांगे हैं. मौजूदा समय में राहुल द्रविड़ की टीम की कोचिंग संभाल रहे हैं. द्रविड़ को पहले वनडे वर्ल्ड 2023 तक के लिए हेड कोच नियुक्त किया गया था लेकिन बाद में उनके कार्यकाल को बढ़ाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक के लिए उन्हें हेड कोच नियुक्त कर दिया गया.

हेड कोच बनने के लिए BCCI की शर्तें

BCCI के मुताबिक, हेड कोच बनने के लिए कैंडिडेट कम से कम 30 टेस्ट मैच या 50 वनडे मैच खेला हुआ होना चाहिए. या कैंडिडेट के पास कम से कम 2 साल तक किसी फुल मेंबर टेस्ट खेलने वाले देश का हेड कोच होना चाहिए. या कैंडिडेट किसी एसोसिएट मेंबर टीम/किसी IPL टीम या फिर ऐसी ही किसी लीग या फर्स्ट क्लास टीम या फिर किसी देश की A टीम का 3 साल तक कोच रहा हो. इसके अलावा BCCI के कोचिंग का लेवल-3 सर्टिफिकेट होल्डर भी अप्लाई कर सकता है. लेकिन कैंडिडेट की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

5 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

4 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

4 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

7 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

5 hours ago