होम / सक्सेस स्टोरी / Mother's Day Special: केयरिंग मॉम और सफल Business Woman हैं नीलम सिंह

Mother's Day Special: केयरिंग मॉम और सफल Business Woman हैं नीलम सिंह

नीलम सिंह ने साबित किया है कि कैसे साधारण परिवार में जन्म लेकर भी अपनी प्रतिभा, मेहनत, सघर्ष के दम पर सफलता हासिल की जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Mother's Day Special: प्रख्यात महिला उद्यमी, शिक्षाविद्, समाजसेवी, सफल गृहिणी जैसे ना जाने कितने दायित्वों को अपने अंदर समेटे एक आत्मविश्वास से लबरेज चेहरा जो हमेशा नारी सशक्तिकरण की दिशा में समाज की आधी आबादी के अनसुने, अनकहे स्वरों की आवाज बनता रहा है, श्रीमती नीलम सिंह ने जिदंगी के कई रूपों को जिया है. वह एक मां हैं, बहू हैं, बेटी हैं, बहन हैं, पत्नी हैं और सबसे बढ़कर एक शानदार मार्गदर्शिका भी हैं. उन्होंने अपनी प्रतिभा, जज्बे और संघर्ष से शिक्षा और उधमिता के क्षेत्र एक अलग मुकाम हासिल किया है. 

संघर्ष से पाई सफलता
मार्गदर्शक के साथ-साथ डॉ एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल और आशा ग्रुप आफ हॉस्टल्स की संस्थापिका नीलम सिंह सिर्फ आगरा ही नहीं, बल्कि दिल्ली-NCR में अपने आपको आदर्श रूप में स्थापित कर चुकी हैं. बहुआयामी व्यक्तित्व की ‌धनी सिंह यूं ही इस मुकाम तक नहीं पहुंच गईं. उन्हें प्रसिद्धि व सफलता विरासत में नहीं मिली. उन्होंने आर्मी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कई सालों तक सेवाएं दीं, चंडीगढ़ में भी एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्य किया. फिर कुछ अलग करने की ठानकर बिजनेस की दुनिया में कदम बढ़ाए. अथक परिश्रम एवं स्पष्ट उद्देश्यों के प्रति समर्पित होकर जीवन का विश्लेषण किया, समस्याओं से जूझकर उनपर विजय प्राप्त की. संघर्षों का सशक्तकता के साथ सामना किया.

सभी के लिए आदर्श उदाहरण
नीलम सिंह ने 2005 में आगरा में अपने पति पूर्व वायुसेना अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर ए.के.सिंह के साथ मिलकर डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस जैसे प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान की स्थापना की. साथ ही समानांतर रूप से दिल्ली में आशा ग्रुप आफ हॉस्टल्स की नींव भी रखी, जिसके तकरीबन 100 से अधिक हॉस्टल आज दिल्ली, चंडीगढ़, रोहतक और राजस्थान में सफलतापूर्वक में चल रहे हैं, जिसमें से अधिकांश बालिकाओं के लिए समर्पित हैं. 2012 में उन्होंने आगरा में डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की स्थापना भी की. आत्मविश्वासी और बौद्धिक क्षमता की धनी नीलम सिंह सभी के लिए आदर्श उदाहरण हैं. 

अपने दम पर हासिल किया मुकाम
नीलम सिंह ने साबित किया है कि कैसे साधारण परिवार में जन्म लेकर भी अपनी प्रतिभा, मेहनत, सघर्ष के दम पर सफलता हासिल की जा सकती है. हमेशा से महिला सशक्तिकरण की हिमायती रहीं नीलिमा सिंह ने प्रतिकूल परिस्थितियों को अपनी जिजीविषा से सफलता में परिवर्तित किया है. तीन संतानों की बेहतरीन परवरिश करने के साथ ही करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने शिक्षिका के रूप में भी सेवाएं दीं और दिल्ली की विख्यात कोचिंग आकाश इंस्टीट्यूशन में एचआर मैनेजर के रूप में कार्य भी किया है. उन्होंने कभी भी अपने सपने, उत्साह और जुनून को कम नहीं होने दिया और अपने पति स्क्वाड्रन लीडर ए.के.सिंह के साथ मिलकर अपने सपने को हकीकत में तब्दील करने में जुट गईं. 2005 में उन्होंने डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन की स्थापना की. तीन बच्चों के साथ परिवार की जिम्मेदारियां, बिजनेस के सिलसिले में आगरा और दिल्ली प्रतिदिन आना-जाना, उन्होंने सबकुछ हंसते-हंसते किया और आज वह सफलता के शिखर पर हैं.  

स्थापित किए नए कीर्तिमान
अगर बात करें तो निजी, व्यावसायिक और सार्वजनिक जीवन में अप्रत्याशित सफलता की कहानियां कम ही सुनने में मिलती हैं और ऐसी ही कहानी के सफल किरदार की नायिका हैं नीलम सिंह. वह हमेशा समय का‌ हर मूल्य चुकाने व जोखिम उठाने, विचारों को क्रियान्वित कर उनको साकार करने की पक्षधर हैं. सफलता को उन्होंने कई रूपों में परिभाषित किया है, इसी वजह से असाधारण बुलंदियां भी उनके सामने साधारण जान पड़ती हैं. नीलम सिंह ने मातृशक्ति, नारी नेतृत्व की सशक्त पहचान बनकर समस्त महिलाओं, नारियों के लिए जो नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वह सिर्फ नारी ही नहीं अपितु पुरुष समाज आने वाली नवागत पीढ़ी के लिए भी सफलता की विजय पताका के रूप में सभी का पथ रोशन करते रहेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago