होम / सक्सेस स्टोरी / मुकेश अंबानी से 4 गुना ज्यादा है इस कंपनी के नए CEO की सैलरी!

मुकेश अंबानी से 4 गुना ज्यादा है इस कंपनी के नए CEO की सैलरी!

इस शख्स ने मशहूर IT कंपनी Cognizant में Brian Humphires की जगह ली है और वह नए CEO यानी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का पद संभाल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

IT यानी सूचना प्रौद्योगिकी का क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें आपके अनुभव के अनुसार आपको बेहतर मौके मिलते रहते हैं. इसीलिए इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को लगातार नई तकनीकों और जानकारी के माध्यम से खुद को हमेशा अपग्रेड करते रहना होता है ताकि वह इस क्षेत्र में बने रहें. हाल ही में एक मशहूर IT कंपनी के प्रेजिडेंट को भी उनके अनुभव का फायदा मिला और उन्हें एक दूसरी विशालकाय IT कंपनी में CEO के पद पर नियुक्त किया गया है. 

मुकेश अंबानी से ज्यादा है सैलरी पैकेज
हम मशहूर IT कंपनी Infosys के पूर्व प्रेजिडेंट Ravi Kumar S की बात कर रहे हैं जो इस वक्त अपनी नई जॉब को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. Ravi Kumar ने मशहूर IT कंपनी Cognizant में Brian Humphires की जगह ली है और अब वह इस कंपनी के नए CEO यानी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का कार्यभार संभाल रहे हैं. अब आप सोचेंगे कि फिर वो चर्चा का विषय क्यों बने हुए हैं? दरअसल वह अपने सैलरी पैकेज की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Cognizant के नए CEO के तौर पर उनको जो सैलरी पैकेज ऑफर किया जा रहा है वह 2020 में मुकेश अंबानी को दिए जाने वाले सैलरी पैकेज से चार गुना ज्यादा है.

Ravi Kumar S का करियर
Ravi Kumar S का करियर 2 दशकों यानी 20 सालों से ज्यादा बड़ा है. BARC (भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर) में एक न्यूक्लियर वैज्ञानिक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर साल 2016 में उन्होंने Infosys को एक प्रेजिडेंट के रूप में जॉइन किया था. इसके साथ ही उन्होंने Infosys के बोर्ड के चेयरमैन के रूप में भी काम किया है. जनवरी में उन्होंने Cognizant के साथ काम करने की शुरुआत की थी. Infosys से पहले उन्होंने PricewaterhouseCoopers, Oracle, Sapient, और Cambridge Technology Partners जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं. 

Ravi Kumar की शिक्षा
इतना ही नहीं Ravi Kumar, New York Academy of Sciences के गवर्नर बोर्ड में भी शामिल थे और साथ ही वह US Chamber Of Commerce, TransUnion, Digimarc और International Tennis Hall Of Fame के बोर्ड्स में भी शामिल रह चुके हैं. Ravi Kumar ने शिवाजी यूनिवर्सिटी से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने भारत में स्थित Xavier Institute Of Management से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

Ravi Kumar की नेटवर्थ और सैलरी
अमेरिकी इंटरनेशनल मैगजीन GQ की मानें तो Ravi Kumar S ने 2023 में जब Cognizant जॉइन किया तो उन्हें लगभग 6 करोड़ रुपयों का बोनस मिला था. इस वक्त उन्हें हर साल 7 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग हर साल 57 करोड़ रुपयों की सैलरी प्राप्त होती है जो मुकेश अंबानी को 2020 में मिलने वाली 15 करोड़ की सालाना सैलरी से कहीं ज्यादा है. इतना ही नहीं, Ravi Kumar S को ‘वन-टाइम-हायर’ अवार्ड के रूप में लगभग 5 मिलियन डॉलर्स यानी 41 करोड़ रुपयों के स्टॉक रिटर्न्स भी प्राप्त हुए थे.
 

यह भी पढ़ें: LinkedIn ने America के बाद भारत में भी लॉन्च किया गया ये खास फीचर!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago