होम / ताकत खेल की / सुप्रीम कोर्ट का BCCI पर बड़ा फैसला, सौरव गांगुली और जय शाह के लिए खुशखबरी

सुप्रीम कोर्ट का BCCI पर बड़ा फैसला, सौरव गांगुली और जय शाह के लिए खुशखबरी

सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद सौरव गांगुली और जय शाह और अगले तीन साल तक अपने पद पर बने रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: BCCI के संविधान में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को अपने संविधान में बदलाव की मंजूरी दे दी है. मंजूरी मिलने के बाद बोर्ड अधिकारियों के कार्यकाल और कूलिंग ऑफ पीरियड के पुराने नियमों में ढील मिल गई है. अब वे लगातार 6 साल के लिए BCCI या राज्य क्रिकेट संघ में बने रह सकते हैं.

और तीन साल अपने पद पर बने रहेंगे गांगुली और शाह
आपको बता दें कि करीब तीन साल पहले BCCI के संविधान में बदलाव पर एक अपील दायर की गई थी, जिसपर बुधवार को फैसला आया. सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद सौरव गांगुली और जय शाह और अगले तीन साल तक अपने पद पर बने रहेंगे.

तीन साल से सुप्रीम कोर्ट में अटका था मामला
सुप्रीम कोर्ट ने तीन साल पहले ही BCCI की अपील को स्वीकार किया था. तीन साल तक विचार-विमर्श के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड के कार्यकाल को लेकर प्रस्तावित संशोधनों पर मुहर लगी दी. सौरव गांगुली और जय शाह को इस फैसले का बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि तत्काल प्रभाव से उनका कार्यकाल और तीन साल के लिए बढ़ गया है.

क्या था कार्यकाल-कूलिंग ऑफ नियम?
आपको बता दें कि BCCI में भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति की नियुक्ति की थी. लोढ़ा समिति ने ही बोर्ड का नया संविधान तैयार किया था. 2019 में ही सुप्रीम कोर्ट ने कुछ बदलावों के साथ इस संविधान को स्वीकार किया था. नए संविधान के अनुसार, कोई भी अधिकारी किसी भी पद या अलग-अलग पदों पर 6 साल से ज्यादा नहीं रह सकता. इन 6 सालों को 3-3 साल के दो कार्यकाल में बांटा गया था. इसके बाद 3 साल के कूलिंग ऑफ पीरियड पर अनिवार्य रूप से जाना जरूरी था.

BCCI की अपील, सुप्रीम कोर्ट का फैसला
गौरतलब है कि अक्टूबर 2019 में सौरव गांगुली और जय शाह ने चुनावों के बाद बोर्ड का कार्यभाल संभाला था. दिसंबर में BCCI ने इस प्रावधान समेत कुछ अन्य नियमों में संशोधन के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. बोर्ड ने अपनी अपील में ये बात कही थी कि राज्य संघ और BCCI के कार्यकालों को एक साथ मिलाना ठीक नहीं. इसके बदले राज्य में लगातार 6 साल या BCCI में एक बार में ही लगातार 6 साल तक बने रहने की इजाजत मांगी गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी.

VIDEO : 1.20 लाख वाला iPhone 13 Pro Max सिर्फ 15 हजार में? जानें कहां दिख रहा यह 'ऑफर'?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 day ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

38 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 minutes ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

13 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

23 minutes ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

16 hours ago