✕

होम / ताकत खेल की / IPL 2024: KKR का ये गेंदबाज निकला स्टार्क से आगे, कमाई में भी तेज

IPL 2024: KKR का ये गेंदबाज निकला स्टार्क से आगे, कमाई में भी तेज

आईपीएल (IPL 2024) के 17वें सीजन में KKR के युवा गेंदबाज वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora) की तेज-तर्रार गेंदबाजी के आगे बड़े-बड़े खिलाड़ी उनके आगे नहीं टिक पा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा गेंदबाज वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora) ने आईपीएल (IPL 2024) के 17वें सीजन में धमाल मचाया हुआ है. इनकी गेंद के आगे बड़े- बड़े खिलाड़ी तक नहीं टिक पा रहे हैं.इस सीजन में अपनी कमाल की गेंदबाजी से इन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी पीछे छोड़ दिया है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि ये युवा गेंदबाज आईपीएल से कितनी कमाई करते हैं? 

आईपीएल से इतनी कमाई
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव अरोड़ा को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) ने ट्रायल के लिए बुलाया था. लेकिन वैभव को साल 2021 में केकेआर ने 20 लाख रुपये की बोली के साथ खरीदा था, लेकिन तब उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद वैभव ने पंजाब किंग्स (PBK) की ओर से आईपीएल 2022 में अपना डेब्यू मैच खेला, जिसके लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं 2023 और 2024 दोनों ही सीजन के लिए केकेआर ने वैभव को 60-60 लाख रुपये की बोली पर खरीदा है. 

मिचेल स्टार्क से आगे निकले 
आईपीएल 2024 के दौरान कई युवा खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जगह बनाई है. इन्हीं खिलाड़ियों में से एक केकेआर के वैभव अरोड़ा भी हैं, जो अपनी गेंदबाजी से खूब कमाल कर रहे हैं. केकेआर ने मिचेल स्टार्क के पीछे 24.75 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन मिचेल स्टार्क ने इस सीजन में आठ मैचों में केवल सात विकेट हासिल किए हैं. वहीं, स्टार्क को पीछे छोड़ वैभव ने 9.05 प्रति ओवर की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. 

इस सीजन में शानदार प्रदर्शन
आईपीएल के 17वें सीजन का उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापट्टनम में आया, जहां उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट लिए और कोलकाता को 106 रन से विजयी बनाने में मदद की। वैभव के लिए अभी भी अपने आईपीएल करियर के शुरुआती दिन हैं क्योंकि उन्होंने टी20 टूर्नामेंट में सिर्फ 15 मैच खेले हैं और 9.13 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए हैं.

घरेलू क्रिकेट में भी किया कमाल
साल 1997 में अंबाला में जन्मे वैभव अरोड़ा 14 साल की उम्र में क्रिकेट में करियर बनाने चंडीगढ़ आ गए थे. यहां उन्होंने डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दाखिला लिया. साथ ही स्थानीय क्रिकेट एकेडमी से भी जुड़ गए. वैभव ने 2019-20 रणजी ट्रॉफी सीजन में हिमाचल प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में श्रेणी में पदार्पण किया और फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 2020-21 संस्करण के दौरान अपना टी20 डेब्यू किया. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 88 विकेट हैं और गेंद के साथ उनका औसत 22.35 है, जिसमें चार पांच विकेट और इतने ही चार विकेट हॉल शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

32 minutes ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

1 hour ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

1 hour ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

3 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

3 hours ago