होम / अप्वाइंटमेंट / मार लिया मैदान, कपिल सिब्बल अब सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष 

मार लिया मैदान, कपिल सिब्बल अब सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष 

करीब दो दशक बाद सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ने वाले कपिल सिब्बल को जीत हासिल हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष चुने गए हैं. कल यानी 16 मई को हुए चुनाव में सिब्बल को सबसे ज्यादा वोट मिले. सिब्बल की यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह करीब 2 दशक बाद इस चुनाव का हिस्सा बने. सिब्बल इससे पहले 1995, 1997 और 2001 में SCBA अध्यक्ष रहे हैं. वहीं, कपिल सिब्बल के बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने खुशी व्यक्त की है. 

अब तक कायम है जलवा
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की दौड़ में कपिल सिब्बल के साथ-साथ वरिष्ठ वकील प्रदीप राय, आदिश सी. अग्रवाल, प्रिया हिंगोरानी, त्रिपुरारी राय और नीरज श्रीवास्तव शामिल थे. सिब्बल को सबसे ज्यादा 1066 वोट मिले. दूसरे नंबर पर प्रदीप राय रहे, जिन्हें 689 वोट मिले. जबकि अग्रवाल के खाते में केवल 296 वोट आए. 2 दशक के लंबे अंतराल के बाद मैदान में सिब्बल को मिले वोट बताते हैं कि उनका जलवा अब भी कायम है. 

सिब्बल ने गिनाए काम
चुनाव परिणाम से पहले एक इंटरव्यू में कपिल सिब्बल ने कहा था कि वकील कानून के शासन को बनाए रखने के लिए हैं. वकील का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना है. लिहाजा यदि आप बार को राजनीतिक झुकाव के आधार पर बांटते हैं, तो आप वकील के रूप में अपना कर्तव्य पूरा नहीं कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया था कि बार में पीने के पानी की सुविधा नहीं थी, मैंने वह व्यवस्था कराई. मैंने यहां टिकट बुक करने के लिए एक रेलवे रिजर्वेशन काउन्टर की व्यवस्था की थी. यहां की कैंटीन और लाइब्रेरी भी मेरी तरफ से स्थापित की गई थी.  

जयराम ने किया Tweet
वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर सिब्बल को बधाई दी है. उन्होंने लिखा है- कपिल सिब्बल भारी बहुमत से सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए. यह उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील ताकतों के लिए एक बड़ी जीत है. निवर्तमान प्रधानमंत्री के शब्दों में, यह राष्ट्रीय स्तर पर बहुत जल्द होने वाले बदलावों का एक ट्रेलर भी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शशि शेखर वेम्पति बने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वेम्पति ने हाल ही में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के बोर्ड से इस्तीफा दिया है. वे 2024 से इस संस्था में प्रोफेशनल डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे.

1 day ago

मलेशिया और भारत में नए सीईओ की नियुक्ति के साथ Lockton ने एशिया में नेतृत्व को किया मजबूत

यह नियुक्तियां लॉकटन की एशिया में बढ़ती उपस्थिति और भविष्य की विकास योजनाओं को और मजबूती प्रदान करेंगी.

2 days ago

नीति आयोग में शामिल हुईं अरुणाचल प्रदेश की प्रमुख शिक्षाविद् जोरम अनिया

जोरम अनिया न्यीशी समुदाय की पहली महिला हैं जिन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की. साथ ही वह अरुणाचल प्रदेश की पहली विद्वान हैं जिन्होंने हिंदी विषय में डॉक्टरेट प्राप्त किया.

3 days ago

नीति आयोग में नई नियुक्ति: जमीनी विकास अनुभव के साथ जुड़े आर बालासुब्रमण्यम

पेशे से एक प्रशिक्षित डॉक्टर रहे बालासुब्रमण्यम ने अपने करियर में विकास और नीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है.

3 days ago

SPNI में बड़ी नियुक्ति, हर्ष दीप छाबड़ा बने स्ट्रैटेजी एंड न्यू बिजनेस हेड

कंपनी के अनुसार, हर्ष दीप छाबड़ा SPNI की एंटरप्राइज प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने, नए बिजनेस अवसर तलाशने और तेजी से बदलते मीडिया बाजार में ग्रोथ रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

Paytm के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल, पहली बार पूरे साल मुनाफे में आई कंपनी

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBITDA भी अब पॉजिटिव हो गया है.

6 hours ago

RBI का बड़ा फैसला: मनी चेंजर्स के नए लाइसेंस पर रोक, फॉरेक्स कारोबार के लिए सख्त नियम लागू

नए नियमों के अनुसार, विदेशी मुद्रा सेवाएं देने के लिए ‘प्रिंसिपल-एजेंट मॉडल’ का विस्तार किया जाएगा. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सेवाएं बेहतर निगरानी और उचित जांच-परख के साथ प्रदान की जाएं.

4 hours ago

दमदार नतीजों के बाद बजाज ऑटो का बड़ा फैसला, डिविडेंड के साथ बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1500 प्रतिशत डिविडेंड के बराबर है.

5 hours ago

भारत का निर्यात बना नई ताकत, 863 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी व्यापार

निर्यात वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का रहा है. सेवा निर्यात 2024-25 में 387.55 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 421.32 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 8.71 प्रतिशत की वृद्धि है.

7 hours ago

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में बढ़ेगी कोटक महिंद्रा की हिस्सेदारी, RBI से निवेश की मंजूरी

RBI की मंजूरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

6 hours ago