✕

होम / ताकत खेल की / IPL 2024: स्ट्राइक रेट में कोहली को भी पीछे छोड़ा, जानते हैं कितनी इस खिलाड़ी की नेटवर्थ?

IPL 2024: स्ट्राइक रेट में कोहली को भी पीछे छोड़ा, जानते हैं कितनी इस खिलाड़ी की नेटवर्थ?

रविवार को आईपीएल 2024 (IPL 2024) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार अपनी 5वीं जीत दर्ज की है. इस सीजन ये कारनामा करने वाली आरसीबी इकलौती टीम बन गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है. शुरूआत में लागतार हार का सामना करने के बाद अब आरसीबी लगातार 5 मैच जीत चुकी है. इस सीजन ये कारनामा करने वाली आरसीबी इकलौती टीम बन गई है. टीम की इस कामयाबी में विराट कोहली ने तो कमाल दिखाया है, लेकिन रजत पाटीदार ने भी अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का खूब दिल जीता है. वहीं उन्होंने इस सीजन में ऐसा प्रदर्शन किया है, जो कोहली पूरे आईपीएल करियर में भी नहीं कर पाए. क्या आप जानते हैं ये पाटीदार की नेटवर्थ कितनी है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं वो कहां-कहां से कितनी कमाई करते हैं?  

2022 में सभी टीमों ने किया था नजरअंदाज
30 वर्षीय रजत पाटीदार को 2022 की आईपीएल नीलामी में सभी टीमों ने नजरअंदाज कर दिया और वह अनसोल्ड रह गए. जब रजत पाटीदार अनसोल्ड रहे तो उनकी कीमत 20 लाख थी. वहीं, रजत पाटीदार ने इस सीजन में 5 अर्धशतक लगाए हैं और ये सभी अर्धशतक 30 से कम गेंदों पर लगे हैं. पाटीदार ने सनराइजर्स हैदराबाद (SH) के खिलाफ 19 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. पंजाब किंग्स (PBK), केकेआर (KKR) के खिलाफ उनके बल्ले से 21-21 गेंदों में हाफसेंचुरी निकली. मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उन्होंने 26 गेंदों में पचासा जड़ा और दिल्ली के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 29 गेंदों में अर्धशतक जमाया.

करोड़ों की संपत्ति
रजत पाटीदार की कुल नेटवर्थ करीब 5 करोड़ रुपये है. उनकी कमाई क्रिकेट से ही होती है. घरेलू मैचों के अलावा आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से रजत कमाई करते हैं. आईपीएल के अलावा घरेलू टीम और अन्य माध्यमों से सालाना 35 लाख की कमाई करते हैं.

आईपीएल से इतनी कमाई 
रजत पाटीदार 2021 से आरसीबी के साथ हैं. उन्हें पहली बार आरसीबी ने 20 लाख रुपये की बोली के साथ खरीदा था. इसके बाद 2022 और 2023 में भी 20 लाथ रुपये की बोली के साथ अपनी टीम में शामिल किया था. वहीं, 2024 की आईपीएल नीलामी में आरसीबी ने रजत पाटीदार को 50 लाख रुपये में खरीदा है. 
    
बीसीसीआई मिलेंगे 1 करोड़ रुपये 
रजत पाटीदार को प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख और वन डे के लिए 6 लाख रुपये फीस मिलती है. वहीं, हाल ही में बीसीसीआई (BCCI) से ग्रेड सी लेवल का अनुबंध मिला है. अनुबंध के अनुसार रजत पाटीदार को क्रिकेट के सभी मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बीसीसीआई 1 करोड़ रुपये का वार्षिक भुगतान प्रदान करेगा. 

इस स्पोर्ट्स बैंड से भी कमाई करते है पाटीदार
रजत पाटीदार को हाल ही में एक बड़े ब्रैंड का समर्थन मिला है. वह सरीन स्पोर्ट्स के लिए ब्रैंड एंडोर्समेंट करते हैं. ये भारत में सबसे बड़ी खेल उपकरण उत्पादक कंपनियों में से एक है. रजत के पास हुंडई (Hyundai i20) कार चलाते हैं.

इसे भी पढ़ें-भारत में पहली बार शुरू हुई ये सुविधा, इस कार की सर्विसिंग आप घर बैठकर देख सकेंगे Live

पाटीदार का स्ट्राइक रेट 224, कोहली का 140  
रजत पाटीदार ने इस सीजन स्पिनर्स को बहुत ही बुरी तरह पीटा है. रजत ने इस सीजन स्पिन बॉलर्स की 81 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उनके बल्ले से 182 रन निकल चुके हैं. रजत के बल्ले से 20 छक्के निकले हैं और उन्होंने इस दौरान 5 चौके जड़े हैं. रजत पाटीदार का स्पिनर्स के खिलाफ 91 का औसत है और उनका स्ट्राइक रेट 224 से ज्यादा का है. वहीं कोहली इस सीजन में स्पिनर्स के खिलाफ लगभग 140 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बना चुके हैं, जिसमें 13 छक्के शामिल हैं. 2023 में 113 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. 2022 में ये स्ट्राइक रेट 108 था. 2021 में 100 और 2020 में उनका स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्राइक रेट महज 108 था. 
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago