होम / टेक / आ गई गले में पहनने वाली स्मार्ट वॉच, जानिए कीमत और फीचर?

आ गई गले में पहनने वाली स्मार्ट वॉच, जानिए कीमत और फीचर?

आईटेल (Itel) भारत में अपनी यूनिकॉर्न सीरिज के साथ एक नई यूनिकॉर्न स्मार्टवॉच लॉन्च करने जा रहा है. ये खासतौर पर नई जेनरेशन के लिए तैयार की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईटेल (Itel जल्द भारत में अपनी यूनिकॉर्न सीरिज के साथ एक नई यूनिकॉर्न स्मार्टवॉच लॉन्च करने जा रहा है. आईटेल यूनिकॉर्न भारत की पहली पेंडेंट स्मार्टवॉच होगी. ये वॉच खासतौर पर युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए तैयार की गई है. इसके फीचर्स और डिजाइन भी नई जेनेरेशन की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. तो चलिए आपको इसके फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं.

टू इन वन होगी वॉच
स्मार्टवॉच और पेंडेंट की फीचर को मिलाकर इस एक्सेसरीज को कलाई पर या पेंडेंट के रूप में गले में पहना जा सकता है. इस वॉच में 1.43 AMOLLED डिस्पले और फास्ट चार्जिंग की सुविधा होगी. 

क्या है खास?
आईटेल की अपकमिंग पेंडेंट स्मार्टवॉच में इनोवेटिव और स्टाइलिश स्मार्ट किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर के साथ आएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईटेल की क्रिस्टल क्लियर डिस्प्ले विजिबिल्टी ऑफर करती है. इसमें डुअल-कोर प्रोसेसर और 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस वाला AMOLED डिस्प्ले है. आपकी आवाज पहचानने की क्षमताओं के साथ इसमें वॉयस कमांड के जरिए वॉच को नियंत्रित करने की सुविधा भी मिलेगी. वॉच में एक बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा. वॉच में आपको डेली यूज के फीचर्स के साथ रोटेटिंग क्राउन बटन दिया जाएगा. इसके अलावा वॉच लंबी बैटरी लाइफ के साथ आएगी. वॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स दिए जाएंगे. इसके अलावा यूजर्स को कई सारे वॉच फेस दिए जाएंगे. 

इसे भी पढ़ें-महिंद्रा को मार्च तिमाही में मिला अच्छा प्रॉफिट, अब निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड का तोहफा

टेक्नोलॉजी और फैशन दोनों में बेस्ट
कंपनी द्वारा जारी टीजर पोस्टर में नजर आई पेंडेंट स्मार्टवॉच में एक गोलाकार डॉयल, सोने के रंग की चेनऔर पावर बटन के रूप में काम करने वाला एक घूमता हुआ क्राउन, एक लटकन जैसा डिजाइन दिखाया गया है. यूनिकॉर्न पेंडेंट वॉच टेक्नोलॉजी और फैशन दोनों में ही बेस्ट रहने वाली है. इस वॉच में मेटल बॉडी, आईपी 68 रेटिंग, स्पोर्ट्स टैकिंग और ब्लूटूथ कॉलिंग आदि फीचर्स शामिल है. जानकारी के अनुसार इस पेंडेंट स्मार्टवॉच की कीमत 3,799 रुपये से शुरू होगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago