होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / पीएम मोदी ने डाला वोट, रिकॉर्ड मतदान की अपील, चुनाव आयोग को इस बात के लिए दी बधाई

पीएम मोदी ने डाला वोट, रिकॉर्ड मतदान की अपील, चुनाव आयोग को इस बात के लिए दी बधाई

देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान जारी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज अहमदाबाद के निशान विद्यालय पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला. इस दौरान पोलिंग बूथ पर गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहें. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान चल रहा है. पीएम मोदी ने तीसरे चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है.

रिकॉर्ड मतदान की अपील

पीएम मोदी ने वोट डालने के बाद कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान है मैं देशवासियों से विशेष रूप से आग्रह करूंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है. हमारे देश में दान का एक महत्व है, उसी भाव से देशवासी ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करें. आज तीसरे चरण का मतदान है अभी चार दौर आगे भी है. मैं यहीं पर हमेशा मतदान करता हूं और अमित भाई यहां से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. मैं गुजरात के मतादाताओं को और देश के मतदाताओं का भी ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं.

पीएम मोदी ने चुनाव आयोग को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लोकसभा चुनाव के पहले दो चरण में लगभग हिंसा मुक्त माहौल में मतदान कराने के लिए मंगलवार को चुनाव आयोग को बधाई दी और लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की, उन्होंने कहा कि मैं चुनाव के पहले दो चरण लगभग हिंसा मुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग को बधाई देता हूं. मैं मतदाता-हितैषी तरीके से मतदान कराने के लिए भी निर्वाचन आयोग को बधाई देता हूं.

अमित शाह ने भी किया मतदान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर परिवार के साथ जाकर अपना वोट डाला. अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने अपनी पार्टी सचिव सोनल पटेल को गांधीनगर से मैदान में उतारा है. गुजरात के अहमदाबाद में अपना वोट डालने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज लोकतंत्र के इस त्योहार के अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं और देशवासियों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लें.

अमित शाह समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर

11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर 1300 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. आज के चुनाव में जिन नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है, उसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ 4 पूर्व मुख्यमंत्री हैं. इनके अलावा अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और असम में AIUDF के नेता बदरुद्दीन अजमल भी बड़े चेहरे हैं, जिनकी किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी. बंगाल में भी 4 सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है, जहां कड़े मुकाबले के आसार हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

37 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago