✕

होम / ताकत खेल की / वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 चुन ली, टीम के दमदार 11 कौन, आज ही जान लीजिए

वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 चुन ली, टीम के दमदार 11 कौन, आज ही जान लीजिए

T20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की धरती पर हो रही है, लेकिन इससे पहले ही रोहित शर्मा ने बताया है कि वह प्लेइंग इलेवन किस तरह से तय करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है. इसको लेकर रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कई अहम सवालों के जवाब दिए. कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में चार स्पिनर और चार पेसर रखने का कारण बताया. इसके साथ ही विश्व कप में क्या टीम कॉम्बिनेशन इस पर भी बात की. आइए जानते है प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने क्या कहा?

परिस्थिति देखकर प्लेइंग-11 के बारे में सोचेंगे

रोहित शर्ना ने प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया कि सारे विकल्प खुले हुए हैं. हम बस वेस्टइंडीज जाएंगे और वहां के कंडीशन को देखकर प्लेइंग-11 के बारे में सोचेंगे. पिचों के बारे में हमें ज्यादा पता नहीं है. हमने पहले न्यूयॉर्क में खेला नहीं है तो हमें पता नहीं है कि पिच कैसा खेलेगी. हमने वेस्टइंडीज में खेला हुआ है, लेकिन वहां भी हम अलग-अलग वेन्यू पर खेलेंगे. तो पहले पता करना होगा कि पिच कैसा खेलेगी और फिर टीम कॉम्बिनेशन के बारे में सोचा जाएगा.

प्लेइंग-11 में शिवम की एंट्री मुश्किल

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है. साथ ही उनके व्यवहार को लेकर भी काफी ट्रोल होते रहे हैं. फॉर्म को देखते हुए फैन्स को उनके चुने जाने पर हैरानी हुई. साथ ही शिवम दुबे को टीम में जगह मिलने से फैन्स खुश हैं. मगर रोहित ने बताया कि उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलना पक्का नहीं है. दूसरी ओर पंड्या को टीम में चुने जाने को लेकर अगरकर ने कहा कि जब तक वह फिट और उपलब्ध हैं. हम हमेशा हार्दिक पंड्या को टीम में चाहते थे, इसमें कभी संदेह नहीं था.

IPL के आधार पर नहीं हुआ टीम का सेलेक्शन

सभी के मन में यह सवाल जरूर था कि वर्ल्ड कप के लिए टीम का सेलेक्शन IPL 2024 के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. मगर रोहित और अजीत ने इसे साफ तौर पर नकार दिया. अजीत अगरकर ने कहा कि यदि आप सिर्फ 2 महीने चलने वाले IPL टूर्नामेंट के प्रदर्शन से प्रभावित हैं, तो आपकी सोच में गड़बड़ी है. जबकि रोहित ने कहा कि 15 सदस्यीय टीम की बात IPL से काफी पहले ही शुरू हो गई थी. IPL का प्रदर्शन हर दिन बदलता है, कोई शतक बनाएगा या कोई विकेट लेगा. हमें पहले ही अपने कोर ग्रुप को लेकर क्लियरिटी थी. 70-80 क्लियरिटी पहले से थी.

कोहली का अनुभव वर्ल्ड कप में काफी काम आएगा

विराट कोहली IPL के दौरान अपने स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा ट्रोल होते रहे हैं. इसी को लेकर जब सवाल किया गया, तो अगरकर ने कहा कि कोहली का अनुभव वर्ल्ड कप में काफी काम आएगा. चीफ सेलेक्टर बोले कि अनुभव बहुत मायने रखता है. विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर कभी कोई बातचीत नहीं हुई. ज्यादा सोचने का कोई मतलब नहीं है.

वर्ल्ड कप में रोहित देंगे फैन्स को बड़ा सरप्राइज

दरअसल, वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में 4 स्पिनर युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है. आखिर ऐसा क्यों किया गया है? जब यह सवाल पूछा, तो रोहित ने दो टूक कहा कि इसका जवाब वो अमेरिका में वर्ल्ड कप के दौरान ही देंगे. यानी साफ है कि रोहित फैन्स को वर्ल्ड कप में बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं. रोहित ने कहा, 'मैं टीम में 4 स्पिनर चाहता था. मैं इसका कारण यहां नहीं बताऊंगा, मैं आपको यूएसए में बताऊंगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

1 hour ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

1 hour ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

1 hour ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

19 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

19 hours ago