✕

होम / बिजनेस / इस बिजनेसमैन की बेटी ने छोड़ा म्यूजिक, कारोबार पर करना चाहती हैं फोकस

इस बिजनेसमैन की बेटी ने छोड़ा म्यूजिक, कारोबार पर करना चाहती हैं फोकस

देश के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी ने अपने शौक को अलविदा कह दिया है. यह जानकारी उनकी बेटी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बड़े बिजनेसमैन और सेलिब्रिटी के बच्चों के शौक अपने पैरेंट्स से बिल्कुल अलग होते हैं. ऐसे कई उदाहरण हैं जिसमें बच्चों ने अपने पैरेंट्स के नक्शे कदम पर न चलकर अपनी अलग राह चुनी. इसी कड़ी में एक नाम है अनन्या बिरला का,  अनन्या बिरला म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं. उनके कई म्यूजिक एल्बम आ चुके हैं. अब उन्होंने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है. अनन्या बिड़ला ने अपने बिजनेस पर पूरा ध्यान लगाने के लिए संगीत से ब्रेक लेने की घोषणा की है, उन्होंने यह जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी.

बिजनेस पर फोकस करना चाहती हैं अनन्या

अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लॉन्ग पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा कि दोस्तों, यह सबसे मुश्किल फैसला रहा है. मैं एक ऐसे लेवल पर पहुंच गई हूं जहां मेरे बिजनेस और म्यूजिक के बीच बैलेंस बनाना लगभग नामुमकिन होता जा रहा है और यह मुझपर इस तरह से असर डाल रहा है कि मैं जाहिर नहीं कर सकती. आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया. अनन्या ने आगे लिखा कि पिछले कुछ सालों में मैंने जो म्यूजिक रिलीज किया है, मुझे उम्मीद है कि एक दिन हम अपने ही लोगों के बनाए गए इंग्लिश सॉन्ग की तारीफ कर पाएंगे क्योंकि हमारे अपने देश में बहुत टैलेंट है. फिर से थैंक्यू. अब समय आ गया है कि मैं अपनी सारी एनर्जी बिजनेस वर्ल्ड पर फोकस करूं.

पीएम मोदी ने डाला वोट, रिकॉर्ड मतदान की अपील, चुनाव आयोग को इस बात के लिए दी बधाई

इस बिजनेसमैन की बेटी हैं अनन्या

अनन्या बिरला देश के जाने-माने बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला की बेटी हैं. अनन्या का म्यूजिक इंडस्ट्री से शौक किसी से छिपा नहीं है. अनन्या सिंगर हैं और उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में कई गाने गाए हैं. अनन्या ने फेमस सिंगर अरमान मलिक के साथ भी गाना गाया है. वह इस इंडस्ट्री में पिछले कई सालों से हैं. साथ ही वह फैशन इंडस्ट्री से भी जुड़ी रही हैं.

बिजनेस में रही है भागेदारी

ऐसा नहीं है म्यूजिक इंडस्ट्री में रहते हुए अनन्या बिजनेस पर ध्यान न देती हों. इस दौरान भी वह बिरला समूह के कामकाज को भी संभालती रही हैं. वह स्टार्टअप स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फाउंडर हैं. उनकी इस कंपनी ने पिछले साल सचिन बंसल की कंपनी चैतन्य इंडिया का अधिग्रहण किया था. उन्होंने यह सौदा करीब 1500 करोड़ रुपये में किया था. अनन्या ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे और सैईद बिजनेस स्कूल जैसे संस्थानों से पढ़ाई की है. 

कितनी है उनकी नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनन्या बिड़ला की कुल संपत्ति लगभग 13 बिलियन डॉलर आंकी गई है. यह भारतीय करेंसी में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक है. वह अपने व्यावसायिक उद्यमों से महत्वपूर्ण आय अर्जित करती हैं. अनन्या बिड़ला ने अपनी मुंबई के अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने यूके में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमी और मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया. वे एक सिंगर और बिजनेसमैन के अलावा एक मेंटल हेल्थ एडवोकेट भी हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

9 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

15 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

16 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

16 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

17 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

16 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

15 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

9 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

18 hours ago