होम / पर्सनल फाइनेंस / IFC ने इस बैंक को दिया करोड़ों का फंड, अब महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, जानें कैसे?

IFC ने इस बैंक को दिया करोड़ों का फंड, अब महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, जानें कैसे?

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को महिलाओं को छोटे लोन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय निगम (IFC) से 500 मिलियन डॉलर (4100 करोड़) का फंड मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को महिलाओं को छोटे लोन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय निगम (IFC) से 500 मिलियन डॉलर (4100 करोड़) का फंड मिला है. अभी भारत में महिलाओं को छोटे लोन देने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां ज्यादा सक्रिय हैं. एचडीएफसी बैंक अब इस फंड का यूज महिलाओं को छोटे लोन देने के लिए करेगा. तो चलिए जानते हैं महिलाओं को ये फंड कैसे मिलेगा?

एसएचजी और जेएलजी ग्रुप्स को मिलेगा फंड
एचडीएफसी बैंक को महिलाओं को छोटे लोन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय निगम (IFC) से 500 मिलियन डॉलर (4100 करोड़ रुपये) का फंड मिला है. यह बैंक इन पैसों का इस्तेमाल महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) और संयुक्त देयता समूह (JLG) को छोटे लोन देने के लिए करेगा. ये समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाए जाते हैं. इसके अलावा आईएफसी ने फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन (MFI) को भी 25 मिलियन डॉलर (करीब 8 करोड़ 25 लाख) का लोन दिया है. MFI भी इस फंड का उपयोग महिलाओं को लोन देने के लिए करेगा.

ऐसे मिलेगा लोन
महिलाओं को पहले एसएचजी या जेएलजी ग्रुप बनाना होगा. इसके बाद अपने जिले के डीम कार्यालय में जाकर उसे रजिस्टर्ड कराना होगा. इसके बाद वो जो भी काम करना चाहती हैं, उस काम के आधार पर बैंक में लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं. भारत में महिलाओं को छोटे लोन देने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां ज्यादा सक्रिय हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिसंबर 2023 तक ये कंपनियां करीब 4.7 करोड़ महिलाओं को 30 करोड़ रुपये का लोन दे चुकी हैं. लेकिन, इन कंपनियों को लोन देने के लिए ज्यादा ब्याज भी चुकाना पड़ता है. इसी कारण आईएफसी ने एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े बैंक को ये फंड दिया है, ताकि बैंक की मदद से महिलाओं को आसानी से लोन मिल सके और वे अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकें. 

बैंक के शेयरों में भी उछाल
एचडीएफसी बैंक के शेयर में शनिवार को तेजी देखने को मिली है. अभी एचडीएफसी बैंक के शेयर उछाल के साथ 1,466.35 रुपये पर बंद हुआ. सुबह से ही शेयरों में तेजी देखने को मिली. पिछले 5 दिनों में एचडीएफसी बैंक के शेयर में 2 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आ चुका है. हालांकि इससे पहले बैंक के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही थी. 

इसे भी पढ़ें-WhatsApp लाया नया फीचर, यूजर्स अब लैपटॉप और टैब पर लॉक कर पाएंगे चैट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago