✕

होम / बिजनेस / अब मिलेगा ट्रेन का कंफर्म टिकट, Jio का ये का ऐप करेगा मदद 

अब मिलेगा ट्रेन का कंफर्म टिकट, Jio का ये का ऐप करेगा मदद 

Jio के Rail App की मदद से ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर पीएनआर स्टेटस तक चेक किया जा सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जियो (Jio) ने पूरी टेलीकॉम इंडस्ट्री को ही पलटकर रख दिया है. वहीं, मुकेश अंबानी की कंपनी जिये अब ट्रेन बुकिंग की सुविधा भी दे रही है. दरअसल, जिलो ने Jio Rail App लॉन्च किया था, लेकिन अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं है. इस ऐप का इस्तेमाल ट्रेन की टिकट बुकिंग के लिए होता है. केवल बुकिंग ही नहीं ये आपको कंफर्म ट्रेन टिकट दिलाने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं कैसे इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है?

कौन कर सकता है Jio Rail App का इस्तेमाल?
आपको बता दें, Jio Rail App का यूज हर कोई नहीं कर पाता है. इस ऐप को अभी केवल जियो फोन यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया गया है. साथ ही इसने IRCTC के साथ हाथ भी मिलाया है. ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए इस ऐप में बहुत सारे ऑप्शन, लेकिन सबसे खास इसमें ये है कि आपको बिना मेहनत किए कंफर्म टिकट मिल जाता है. 

पीएनआर स्टेटस भी कर सकते हैं चेक
बुकिंग के अलावा यूजर्स को अन्य बहुत सारे ऑप्शन दिए जाते हैं. जैसे आप इसी ऐप में PNR Status की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं. यानी आपको ट्रेन का समय से लेकर हर जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर मिल जाएगी. पीएनआर स्टेटस चेक करने के लिए आपको पहले टिकट बुकिंग करनी होगी. ऐसा करने के बाद आप आसानी से सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-IFC ने इस बैंक को दिया करोड़ों का फंड, अब महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, जानें कैसे?

जियो यूजर्स ऐसे करें बुकिंग 
इस ऐप को सभी जियो फोन में रोलआउट किया गया है. ऐसे में आपको सबसे पहले Jio Phone में 'Jio Rail App' में जाना होगा. यहां जाने के बाद आपको स्टेशन का चयन करना होगा. यानी किस स्टेशन से लेकर आप किस स्टेशन तक यात्रा करना चाहते हैं और इसके बाद आपको तारीख का चयन करना होगा. एक बार सभी चीजें चुनने के बाद आपको ट्रेन और सीट भी चुननी होगी. इसके बाद आसानी से आपको कंफर्म टिकट मिल जाएगा. 

कैंसिल का भी ऑप्शन
सबसे अहम बात ये भी है कि इस ऐप की मदद से यूजर टिकट बुक करने के साथ ही कैंसिल भी कर सकते हैं. साथ ही रेल टिकट बुकिंग का भुगतान करने के लिए यूजर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

1 hour ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

3 hours ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

4 hours ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

15 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

1 hour ago

छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्तियां

केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में राज्यपालों की नियुक्ति, ओम प्रकाश माथुर और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का भी तबादला

1 hour ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

15 hours ago

AI के दौर में नाम रखने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है: दर्पण मुंजाल

Atom.com के संस्थापक और सीईओ ने नाम रखने की रणनीति, प्रीमियम डोमेन और ब्रांड की खोज के भविष्य पर BW Businessworld के साथ विस्तार से चर्चा की.

2 hours ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

3 hours ago