✕

होम / बिजनेस / विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद सामने आए केजरीवाल बोले, कल 12 बजे आ रहा हूं

विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद सामने आए केजरीवाल बोले, कल 12 बजे आ रहा हूं

इस पूरे प्रकरण के बाद से अभी तक केजरीवाल का कोई बयान नहीं आया था. यही नहीं लखनऊ में उन्‍होंने जिस तरह से माइक को अपने से दूर किया उसे लेकर विपक्ष निशाना साध रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केजरीवाल के पीए विभव कुमार की अपनी ही पार्टी की राज्‍यसभा सांसद स्‍वाति मालीवाल से मारपीट के बाद हुई गिरफ्तारी के मामले में अब केजरीवाल सामने आए हैं. केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कभी किसी को जेल में डाल रहे हैं कभी किसी को जेल में डाल रहे हैं. अब मेरे पीए को जेल में डाल दिया है. केजरीवाल ने कहा है कि वो कल अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी दफ्तर आ रहे हैं बीजेपी जितनों को चाहे उतनों को गिरफ्तार कर सकती है. 

आप के पीछे पड़ गई है बीजेपी 
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये हमारे पीछे पड़ गए हैं. उन्‍होंने कहा कि पहले सतेन्‍द्र जैन को जेल भेजा उसके बाद मनीष को फिर संजय को और उसके बाद मुझे जेल भेज दिया. लेकिन इनका मन अभी भी नहीं भरा है. अब इन्‍होंने मेरे पीए को भी जेल में डाल दिया. उन्‍होंने कहा कुछ दिन बाद ये राघव को जेल में डाल देंगे और उसके बाद सौरभ को फिर आतिशि को जेल भेज देंगे. 

ये भी पढ़ें: सिंगापुर, हांगकांग के बाद अब इस पड़ोसी देश ने इन मसालों पर लगाया बैन, बताई ये वजह

हमने 24 घंटे बिजली दी इसीलिए हो रही है कार्रवाई 
उन्‍होंने कहा कि हमारे खिलाफ बीजेपी वाले इसलिए कार्रवाई कर रहे हैं क्‍योंकि हमने दिल्‍ली की जनता को फ्री अस्‍पताल दिए, 24 घंटे बिजली दी और उसके बाद अच्‍छे स्‍कूल बनाकर दिए. उन्‍होंने कहा कि पहले दिल्‍ली में 10 घंटे का पावर कट हुआ करता था लेकिन आज 24 घंटे बिजली आ रही है. अब ये किसी राज्‍य में ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो इसलिए ये दिल्‍ली के मोहल्‍ल क्‍लीनिक अस्‍पताल और इलाज को रोकना चाहते हैं. 

कल 12 बजे आ रहा हूं बीजेपी हेडक्‍वॉर्टर 
उन्‍होंने कहा कि मैं पीएम से कहना चाहता हूं कि आप जेल जेल खेल रहे हैं. कभी आप मुझे जेल में डालते हैं कभी सतेन्‍द्र को तो कभी मनीष को जेल में डाल रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि मैं कल को अपने सभी सांसदों और विधायकों के साथ बीजेपी हेडक्‍वॉर्टर आ रहा हूं. जिस जिस को आप जेल में डालना चाहते हो जेल में डाल दो, एक साथ सभी को जेल में डाल दो. 
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

19 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

23 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 day ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 day ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

2 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

1 hour ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

2 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

5 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

3 hours ago