होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / कम Voting प्रतिशत: BW हिंदी के 'गणित' पर SBI रिसर्च ने भी लगाई मुहर!  

कम Voting प्रतिशत: BW हिंदी के 'गणित' पर SBI रिसर्च ने भी लगाई मुहर!  

BW हिंदी ने अपनी पिछले महीने की रिपोर्ट में ही स्पष्ट कर दिया था कि पहले 2 चरणों की वोटिंग को कम नहीं कहा जा सकता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के तीसरे चरण की वोटिंग आज यानी 7 मई को चल रही है. 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हुआ था. वहीं, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 88 सीटों पर वोटिंग हुई थी. दोनों ही चरण के वोटिंग प्रतिशत को 2019 के मुकाबले कम बताया गया है. पहले चरण में औसत मतदान 65.5% रहा, जबकि 2019 में इन्हीं सीटों के 70% से अधिक मतदान हुआ था. इसी तरह, दूसरे चरण में 62% वोटिंग हुई, जो 2019 के मुकाबले करीब 7% कम है. इन आंकड़ों को लेकर कयासों का दौर भी शुरू हो गया. किसी ने कम वोटिंग प्रतिशत को बीजेपी के पक्ष में बताया, तो किसी ने इसे BJP की चिंता करार दिया. लेकिन BW Hindi ने अपने 30 अप्रैल के आकलन में स्पष्ट कर दिया था कि 2 चरणों के वोटिंग परसेंटेज को 2019 के मतदान प्रतिशत से कम नहीं कहा जा सकता.

पहले से अधिक वोटर्स ने डाले मत
BW हिंदी ने पूरा गणित समझाया था कि क्यों इस बार के 2 चरणों के लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत की तुलना पिछले लोकसभा चुनाव से नहीं की जा सकती. अब हमारे 'गणित' पर एसबीआई रिसर्च ने भी मुहर लगा दी है. भारतीय स्टेट बैंक के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष द्वारा तैयार एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही प्रतिशत के लिहाज से 2019 की तुलना में 2024 में मतदान अनुपात में कमी की बात कही जा रही हो, लेकिन सच्चाई यह है कि 2019 की तुलना में अब तक हुए चुनावों में अधिक मतदाताओं ने वोट डाले हैं.  

हमने लगाया था ये गणित
2019 में देश में कुल मतदाता थे 89.6 करोड़ और 2024 में यह संख्या है 97 करोड़. यानी पिछली बार के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या इस बार ज्यादा है. अब सवाल ये उठता है कि जब इस बार मतदाताओं की कुल संख्या 2019 से ज्यादा है, तो दोनों चुनावों के आंकड़ों की तुलना के आधार पर कम वोटिंग % की बात कहना क्या जायज है? इसे एक उदाहरण के तौर पर समझते हैं. मान लीजिए की पिछले चुनाव में 1 लाख पंजीकृत मतदाता थे और 50 प्रतिशत मतदान हुआ. इस बार 2 लाख मतदाता हैं और 48 प्रतिशत मतदान हुआ, तो क्या उसे पहले से कम वोटिंग प्रतिशत कहा जा सकता है? कुल मतदाताओं के हिसाब से मतदान का प्रतिशत कम या ज्यादा हो सकता है, लेकिन इसे 2019 की तुलना में कम नहीं कहा जा सकता.

ये है SBI रिसर्च का कहना
इस बार के लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में 2019 के पहले दो चरणों में हुए चुनाव के कुल वोटरों से 8.7 लाख अधिक मतदाताओं ने वोट डाले हैं. एसबीआई रिसर्च की 'व्हाइट नॉइज़: ए जे-शेप्ड वोटिंग ऑन द एनविल' शीर्षक वाली रिपोर्ट में जोर देकर कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दो चरणों में कम मतदान की बात मिथक थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि मतदान के स्पष्ट और बेहतर पैमाने का आकलन मतदाताओं की पूर्ण संख्या से किया जा सकता है न कि डाले गए मतों के प्रतिशत पर. यानी एक तरह से SBI की इस रिपोर्ट ने BW हिंदी के 'गणित' पर मुहर लगा दी है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

37 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago