✕

होम / ताकत खेल की / IPL में फ्लॉप कप्तान और उपकप्तान, ऐसे कैसे वर्ल्ड कप में लगाएंगे नैया पार?

IPL में फ्लॉप कप्तान और उपकप्तान, ऐसे कैसे वर्ल्ड कप में लगाएंगे नैया पार?

रोहित शर्मा ने अभी तक सीजन में 326 रन बनाए हैं. आंकड़े और इतिहास बयां कर रहा है कि रोहित टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कमजोर कड़ी बन सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. हालांकि, चिंता की बात यह है कि जिन खिलाड़ियों के ऊपर आगामी टूर्नामेंट के लिए चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है. उनका IPL में प्रदर्शन कुछ खास नहीं जा रहा है. इसमें कप्तान रोहित शर्मा से लेकर उप कप्तान हार्दिक पंड्या तक का नाम शामिल है. खासकर रोहित शर्मा के फॉर्म पर चिंता जाहिर की है. वह टीम इंडिया के कप्तान हैं. अभी तक IPL में उनके प्रदर्शन पर गौर करें तो वह बेहद ही भयावह है. वहीं पंड्या का हाल भी कुछ यही है. 

IPL में फिसड्डी साबित हुए रोहित शर्मा

कुछ दिन पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया है. ये पहले ही घोषणा कर दी गई थी कि रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी कर रहे होंगे. टीम का चयन होने से पहले खबरें थीं कि सिलेक्टर्स ने खिलाड़ियों के IPL प्रदर्शन पर भी नजर बनाई हुई है. ऐसे में रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो वो फिसड्डी साबित हुए हैं. रोहित शर्मा ने अभी तक IPL 2024 में 11 मैच खेलते हुए 326 रन बनाए हैं. ये तथ्य आपको हैरान कर सकता है कि रोहित शर्मा IPL में पिछली 4 पारियों में केवल 29 रन बना पाए हैं.

फैंस को डरा रही है पांड्या की फॉर्म

2 जून से यूएस-वेस्टइंडीज की मेजबानी में शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है, लेकिन उनकी फॉर्म और फिटनेस इंडियन फैंस को डरा रही है. अगर IPL की फॉर्म देखी जाए तो हार्दिक पंड्या अबतक कम से उस जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पाए हैं. इस सीजन के 11 मैच में सिर्फ आठ विकेट ही झटक पाए हैं, उनकी जमकर पिटाई हुई है. बल्लेबाजों ने 11 इकॉनमी से धोया है. हार्दिक टी-20 में चार ओवर तक नहीं फेंक पा रहे हैं, ये भी एक बड़ी समस्या है. बल्ले से सिर्फ 198 रन निकले. पांड्या एक अर्धशतक तक नहीं बना पाए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में भी ज्यादातर फिसड्डी रहे हैं रोहित

जब-जब टी20 वर्ल्ड कप की बात आती है तब-तब रोहित शर्मा का बल्ला खामोश दिखा है. रोहित शर्मा आज तक हुए सभी टी20 वर्ल्ड कप में खेले हैं और इस आईसीसी टूर्नामेंट के 39 मैचों की 36 पारियों में 983 रन बना पाए हैं. एक तरफ विराट कोहली जहां मात्र 25 पारियों में टी20 वर्ल्ड कप में 1,141 रन बना चुके हैं, वहीं 'हिटमैन' इस सूची में उनसे बहुत दूर दिखाई पड़ते हैं. रोहित अब तक 8 बार टी20 वर्ल्ड कप में खेले हैं, जिनमें से 4 मौके ऐसे रहे हैं जब रोहित पूरे टूर्नामेंट में 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे. रोहित की मौजूदा फॉर्म और टी20 वर्ल्ड कप में उनका इतिहास भारतीय टीम की चिंता बढ़ा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

17 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

16 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

10 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

20 hours ago