✕

होम / बिजनेस / Elon Musk के भारत आने की खबर से ही चढ़ गए थे जिन कंपनियों के शेयर, अब क्या है उनका हाल?

Elon Musk के भारत आने की खबर से ही चढ़ गए थे जिन कंपनियों के शेयर, अब क्या है उनका हाल?

भारत की कई कंपनियां हैं जो एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला से किसी न किसी रूप में जुड़ी हुई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) पिछले महीने भारत आने वाले थे. उनकी इस यात्रा में टेस्ला की भारत में एंट्री को लेकर बड़ी घोषणाएं होनी थीं. माना जा रहा था कि मस्क यह भी स्पष्ट कर सकते हैं कि टेस्ला का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट किस राज्य में लगाया जाएगा. संभावित राज्यों की लिस्ट में महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान शामिल हैं. हालांकि, मस्क ने ऐन मौके पर अपनी 21-22 अप्रैल की भारत यात्रा को टाल दिया.

क्या पड़ोसी चीन है इसकी वजह?
एलन मस्क की तरफ से कहा गया है कि वह इस साल के अंत तक भारत आने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसकी संभावनाएं अब कम ही नजर आ रही हैं. टेस्ला की भारत में एंट्री पर भी फिलहाल शंका के बदल मंडराने लगे हैं. मोदी सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति पेश करके टेस्ला की राह आसान कर दी थी, इसके बावजूद मस्क का भारत से दूरी बना लेना किसी की समझ नहीं आ रहा है. चीन ने मस्क के भारत दौरे से ठीक पहले ग्लोबल टाइम्स के माध्यम से जो दुष्प्रचार किया था, वो भी टेस्ला की भारत में एंट्री टलने की एक वजह हो सकती है. 

इनका है टेस्ला से कोई न कोई नाता
टेस्ला का भारत आना जहां हमारे EV ईको-सिस्टम और अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है. वहीं, इससे उन कंपनियों को भी बूस्ट मिल सकता है, जो टेस्ला की सप्लायर हैं. एलन मस्क की भारत यात्रा की खबर से ही इन कंपनियों के शेयरों में उछाल आना शुरू हो गया था. सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, सुप्रजीत इंजीनियरिंग, वैरोक इंजीनियरिंग और बॉश लिमिटेड भारत में Tesla की आपूर्तिकर्ता कंपनियां हैं. इसके अलावा, गुडलक इंडिया, संधार टेक्नोलॉजीज और भारत फोर्ज भी टेस्ला की कंपोनेंट सप्लायर है. 

इतना टूट गया Sona Blw का शेयर
माना जा रहा था कि मस्क के टेस्ला को लेकर घोषणा के बाद उससे किसी न किसी रूप में जुड़ीं लिस्टेड कंपनियों के शेयर तूफानी तेजी से दौड़ सकते हैं, लेकिन टेस्ला चीफ का दौरा रद्द होने से तूफानी तेजी की उम्मीद भी टूट गई. Varroc Engineering के शेयर उस समय बढ़त के साथ 512 रुपए के भाव से ऊपर ट्रेड कर रहे थे, लेकिन पिछले करीब 15 दिनों इसे इसमें नरमी का रुख है. बीते 5 कारोबारी दिनों में यह शेयर 3.26% टूट चुका है. मस्क की यात्रा की खबर के बाद Sona Blw Precision Forgings का शेयर बढ़त के साथ 676.50 रुपए पर पहुंच गया था. आज यह 605.05 रुपए के भाव पर उपलब्ध है. पिछले पांच सत्रों में ही इस शेयर ने 4.45% का नुकसान उठाया है. 

इनमें भी देखने को मिली है सुस्ती
Samvardhana Motherson International के शेयर का मौजूदा हाल देखकर लगता है कि ये शेयर वहीं का वहीं खड़ा है. 21-22 अप्रैल से पहले कंपनी का शेयर 3.35% चढ़कर 124.85 रुपए पर पहुंच गया था और आज इसकी कीमत 124.25 रुपए है. पिछले 5 दिनों में ही ये करीब 6 प्रतिशत की डुबकी लगा चुका है. Suprajit Engineering के शेयरों में 15 दिनों से ज्यादा से नरमी देखने को मिल रही है. बीते 5 सत्रों में ये शेयर 1.63% और एक महीने में 3.49% कमजोर हो चुका है. आज इस शेयर की कीमत 415.60 रुपए है, जबकि 22 अप्रैल को 425.40 रुपए थी. इसी तरह, बॉश लिमिटेड, Sandhar Technologies और Bharat Forge के शेयरों में भी कमजोरी आई है. संधार का शेयर बीते एक महीने में 5.89% और Bosch Ltd का 5.83% गिर चुका है.

फायदे की आस में चढ़े थे शेयर
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर टेस्ला भारत में प्लांट लगाती है, तो इन कंपनियों को सीधे तौर पर फायदा होगा. उन्हें टेस्ला से अभी की तुलना में ज्यादा ऑर्डर मिलेंगे. यानी उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और इससे उनके शेयरों में उछाल आना लाजमी है. यही वजह रही कि जैसे ही मस्क की भारत यात्रा की खबर सामने आई इन कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखाई दी और अब ये तेजी कुछ हद तक थम गई है. बता दें कि Sandhar Technologies ने टेस्ला के मॉडल 3 के लिए वाइपर सिस्टम एसेंबली के लिए 2 कंपोनेंट्स बनाए था. उसके बाद से कंपनी लगातार टेस्ला के साथ जुड़ी हुई है. इसी तरह, Varroc Engineering और टेस्ला का रिश्ता भी काफी पुराना है. कंपनी को टेस्ला ने पहला ऑर्डर 2017 में दिया था. वैरोक इंजीनियरिंग ने टेस्ला के कुछ मॉडल के लिए पूरा लाइटिंग सिस्टम उपलब्ध कराया था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

9 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

15 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

16 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

16 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

17 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

16 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

15 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

9 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

18 hours ago