✕

होम / ताकत खेल की / टीम इंडिया दुनिया में सबसे धनवान, इतने करोड़ों के मालिक है सभी खिलाड़ी

टीम इंडिया दुनिया में सबसे धनवान, इतने करोड़ों के मालिक है सभी खिलाड़ी

इंडियन क्रिकेटर्स की गिनती देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के सबसे अमीर खिलाड़ियों में होती है. टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए गए सभी खिलाड़ी करोड़पति हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IPL 2024 के ठीक बाद टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है जो वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. वैसे तो टीम में शामिल किए गए सभी खिलाड़ी करोड़पति हैं क्योंकि भारतीय क्रिकेटर्स अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा आईपीएल भी खेलते हैं. इनकी पॉपुलैरिटी के कारण इन्हें खूब ऐड भी मिलते हैं, जिसकी वजह से उनकी गिनती देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के सबसे अमीर खिलाड़ियों में होती है. तो चलिए आइए जानते है टी20 वर्ल्ड कप में चुने गए खिलाड़ी कितने धनवान हैं. 

रोहित शर्मा इतने करोड़ के हैं मालिक

टी-20 वर्ल्डकप में भारत की कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा की कुल नेटवर्थ करीब 214 करोड़ रुपये है. क्रिकेट फीस के अलावा उनकी संपत्ति में IPL, ब्रैंड एंडोर्समेंट और विभिन्न स्टार्टअप्स में किए गए निवेश से होने वाली कमाई शामिल है. मुंबई के वर्ली में स्थित उनके घर की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उन्होंने कई स्टार्टअप्स में कुल 89 करोड़ रुपये का निवेश किया है. रोहित शर्मा मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, हब्लोट, एडिडास, शार्प, दूसॉक्स, न्यू एरा, एरिस्टोक्रेट, रसना, सीएट, जैसे तमाम ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं.

सबसे अमीर खिलाड़ी हैं विराट कोहली

विराट कोहली का नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली की कुल नेटवर्थ करीब 1046 करोड़ रुपये है. विराट की सालाना औसत कमाई करीब 15 करोड़ रुपये है. BCCI के A+ कॉन्ट्रैक्ट के जरिए उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. मैच फीस के अलावा विराट सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ ही इन्वेस्टमेंट के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं. विराट कोहली मान्यवर, MPL, पेप्सी, फिलिप्स, फास्टट्रैक, बूस्ट, ऑडी, MRF, हीरो, वॉल्वोलिन, Puma जैसे ब्रांड के विज्ञापनों से मोटा पैसा कमाते हैं.

ये खिलाड़ी भी 100 करोड़ क्लब में हैं शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए गए ऋषभ पंत और रविंद्र जड़ेजा ऐसे खिलाड़ी हैं, जो संपत्ति के मामले में 100 करोड़ रुपये वाले क्लब में शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तो रविंद्र जड़ेजा की नेटवर्थ 120 करोड़ रुपये के आस-पास है और वह ASICS, My11 Circle, Life OK जैसे विज्ञापनों में दिखते हैं. वहीं ऋषभ पंत  की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये है. वह भी Boat, Adidas, JSW Steel, Noise, Realme, Dream11 जैसे ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं.

हार्दिक और सैमसन भी हैं कमाई में आगे

उप-कप्तान व स्टार क्रिकेटर की हार्दिक पंड्या की कुल नेटवर्थ करीब 91 करोड़ रुपये से ज्यादा है. पांड्या को हर वन-डे मैच में 20 लाख रुपये और टेस्ट मैच में 30 लाख रुपये, जबकि टी20 मैच के लिए 15 लाख रुपये लेते हैं. इसके अलावा वह कई ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं. बात करें संजू सैमसन की तो उनकी नेटवर्थ करीब 82 करोड़ रुपये से ज्यादा है. मैच फीस के अलावा उनकी कमाई का जरिए ब्रांड एंडोर्समेंट है. वह Kookaburra और Haeal जैसे ब्राड्स से जुड़े हैं.

अन्य खिलाड़ियों के पास इतनी संपत्ति

टीम इंडिया में शामिल किए गए अन्य खिलाड़ियों में शामिल मोहम्मद सिराज के पास 57 करोड़ की संपत्ति है, तो जसप्रीत बुमराह की नेटवर्थ करीब 55 करोड़ रुपये है. इसके अलावा अक्षर पटेल 49 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक है, तो युजवेंद्र चहल के पास भी 45 करोड़ रुपये की संपत्ति है. तो वहीं सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव की कुल संपत्ति करीब 32 करोड़ रुपये के आसपास है. शिवम दुबे के पास 28 करोड़ की संपत्ति बताई जाती है, वहीं यशस्वी जायसवाल की अनुमानित कुल संपत्ति 10.73 करोड़ रुपये है और वह हर महीने लगभग 35 लाख कमाते हैं. दूसरी ओर अर्शदीप सिंह के पास करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

1 hour ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

1 hour ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

1 hour ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

19 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

19 hours ago