✕

होम / बिजनेस / आखिर ऐसा क्या है ईशा अंबानी के इस साड़ी गाउन में जिसे बनाने में लग गए 10 हजार घंटे

आखिर ऐसा क्या है ईशा अंबानी के इस साड़ी गाउन में जिसे बनाने में लग गए 10 हजार घंटे

मेट गाला दुनियाभर के फैशन का सबसे बड़ा इवेंट है.इसमें दुनियाभर के नामी हस्तियां और फैशन डिजाइनर अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं.   

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी परिवार का कोई इवेंट हो या कंपनी का कोई इवेंट वो हमेशा ही चर्चा में रहता है. विशेष तौर से अंबानी परिवार की ड्रेसेज को लेकर चर्चा हर कोई करता है. एक बार फिर ईशा अंबानी अपनी एक ऐसी ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं जिसे बनाने में 10 हजार घंटे से ज्‍यादा का समय लगा है. ईशा अंबानी ने ये ड्रेस मेट गाला 2024 में पहना था. इस ड्रेस की चर्चा हर ओर हो रही है. क्‍या है इस ड्रेस में खास और क्‍या है ये इवेंट जहां उन्‍होंने इसे पहना इसके बारे में आज हम आपको विस्‍तार से बताने जा रहे हैं. 

आखिर क्‍या खास है ईशा अंबानी की इस ड्रेस में 
ईशा अंबानी ने मेट गाला 2024 के इवेंट में इस ड्रेस को पहना था. फैशन की दुनिया के जाने माने इस इवेंट में दुनियाभर के नामी लोग इसमें शिरकत करते हैं. ईशा अंबानी ने इस इवेंट में साड़ी गाउन पहना था. उनके इस साड़ी गाउन को राहुल मिश्रा ने डिजाइन किया था, तो अनाइता श्रॉफ अजदानिया ने स्‍टाइल किया था. इस ड्रेस को नेचर की थीम पर डिजाइन किया गया था जिसमें फूल और तितलियां बनाई थी. इस साड़ी गाउन पर कई तरह की सिलाई तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया था जिनमें फरीशा, जरदोजी, नक्‍सी और दबका जैसी तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया था. 

ये भी पढ़ें: इस बिजनेसमैन की बेटी ने छोड़ा म्यूजिक, कारोबार पर करना चाहती हैं फोकस

ईशा अंबानी की ज्‍वैलरी ने खींचा सभी का ध्‍यान 
नेचर की थीम पर बनाए गए इस साड़ी गाउन के लिए ज्‍वैलरी को भी नेचर की थीम पर तैयार किया गया था. इसमें कमल के फूल की थीम पर बनाए गए हाथ के कंगन, तोते की थीम पर बनी कान की बालियां और फूल चोकर जैसी चीजें शामिल थी. ईशा अंबानी ने भारतीय संस्‍कृति पर आधारित एक क्‍लच भी पहना हुआ था, जिसकी सभी ओर चर्चा हो रही है. इस साल चौथी बार है जब ईशा अंबानी मेट गाला इवेंट में शामिल हुई हैं. वो 2017 में सबसे पहली बार इसमें शामिल हुई थी. उसके बाद 2019 और फिर 2023 में वो इस अंतराष्‍ट्रीय इवेंट में शामिल हो चुकी हैं. 

आलिया भट्ट सहित कई नामी सितारों की भी है चर्चा 
मेट गाला 2024 में इस बार ईशा अंबानी की ड्रेस के साथ आलिया भट्ट की ड्रेस की चर्चा हो रही है. आलिया की ड्रेस को सब्‍यसाची मुखर्जी ने तैयार किया है. उन्‍होंने इस ड्रेस में सूक्ष्‍म शिल्‍प कौशल, हाथ की कढ़ाई, कीमती पत्‍थर और झालरों का इस्‍तेमाल किया है. ये सभी 1920 के दशक की शैली है जिसका इस्‍तेमाल ड्रेस में किया गया है. आलिया ने अपनी ड्रेस की मेकिंग के बारे में बताया कि उसे बनाने में 1905 घंटे ( 2 महीने 20 दिन ) और 163 कारीगरों की जी तोड़ मेहनत शामिल है.  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

9 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

15 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

16 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

16 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

17 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

16 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

15 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

9 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

18 hours ago