होम / ताकत खेल की / पाकिस्तानी मीडिया के लिए Visa तलाश रहा BCCI, ICC ने कही ये बात!

पाकिस्तानी मीडिया के लिए Visa तलाश रहा BCCI, ICC ने कही ये बात!

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने निराशा जताते हुए कहा था कि पाकिस्तानी फैन्स और मीडिया को वीजा प्रदान नहीं किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पाकिस्तानी पत्रकारों के लिए वीजा तलाश रही है और इस मामले पर काफी मेहनत भी कर रही है. हाल ही में ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) ने यह बयान दिया है. आपको बता दें कि बहुत से पाकिस्तानी पत्रकार वर्ल्ड-कप (World Cup 2023) के लिए भारत आना चाहते हैं लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिल रहा है. 

क्या है पूरा मामला?
हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने निराशा जताते हुए कहा था कि पाकिस्तानी फैन्स और मीडिया को वीजा प्रदान नहीं किया जा रहा है और इसके बाद ही ICC ने बयान जारी कर कहा कि BCCI पाकिस्तानी पत्रकारों और फैन्स के वीजा के मुद्दे पर काम कर रही है. आपको बता दें कि वर्ल्ड-कप कवर करने के लिए लगभग 60 पाकिस्तानी पत्रकार भारत आना चाहते हैं. कल पाकिस्तान ने भारत में वर्ल्ड कप (World Cup 2023) का अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला था और इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तान को काफी क्षेत्रीय समर्थन भी मिला. लेकिन न ही कोई पाकिस्तानी पत्रकार और न ही कोई पाकिस्तानी फैन इस मुकाबले में मौजूद था. 

BCCI कर रहा है प्रयास 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां वर्ल्ड कप का आयोजन ICC द्वारा करवाया गया है, वहीं दूसरी तरफ BCCI इन मुकाबलों के लिए जिम्मेदार है. ICC के एक प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वीजा हमारे होस्ट यानी BCCI की जिम्मेदारी है और इस मुद्दे पर वह हमारे समर्थन के साथ बहुत ही मेहनत कर रहे हैं. इस मामले को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. बहुत सारे पाकिस्तानी फैन्स 14 अक्टूबर को खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले भारत आना चाहते हैं और पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) को आशा है कि इस बड़े मुकाबले से पहले वीजा की समस्या को हल कर लिया जाएगा. 

PCB है निराश
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि वह बार-बार ICC को अपने कर्तव्यों के बारे में ध्यान दिला रहे हैं. इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता का कहना है कि वह पिछले 3 सालों से पाकिस्तानी पत्रकारों और फैन्स के लिए वीजा जारी करने के मामले को संबंधित संस्थाओं के सामने रखते आये हैं और PCB निराश है कि भारतीय वीजा को लेकर उन्हें किसी प्रकार की सफाई नहीं मिल पा रही है.
 

यह भी पढ़ें: Gaming कंपनियों के साथ खड़ी होगी AAP? Tax Notice वापस लेने की करेंगे मांग!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

6 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago