✕

होम / ताकत खेल की / T20 World Cup में इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी

T20 World Cup में इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी

T20 World Cup में भारत और आयरलैंड की टीमें 5 जून को आमने-सामने होगी. वहीं, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रचने के लिए तैयार हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से हो रहा है. पिछले दिनों रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया का एलान कर दिया गया. भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ करेगी. भारत और आयरलैंड की टीमें 5 जून को आमने-सामने होगी. वहीं, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रचने के लिए तैयार हैं. दरअसल, रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में नौवीं बार टीम इंडिया की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. साथ ही यह टूर्नामेंट का नौवां संस्करण है. इस तरह अब तक रोहित शर्मा सारे टी20 वर्ल्ड कप में खेले हैं.

इतिहास रचने के लिए तैयार कप्तान रोहित

टीम इंडिया के मौजूदा स्क्वॉड में रोहित शर्मा इकलौते खिलाड़ी हैं जो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप पहली बार 2007 में खेला गया था. महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीता था. रोहित शर्मा उस टीम इंडिया का हिस्सा थे. इसके बाद रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2009, टी20 वर्ल्ड कप 2010, टी20 वर्ल्ड कप 2012, टी20 वर्ल्ड 2014, टी20 वर्ल्ड कप 2021 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेले. इस तरह रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के 8 संस्करणों का हिस्सा रह चुके हैं. बहरहाल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 रोहित शर्मा के लिए नौवां टी20 वर्ल्ड कप होगा.

जिस कंपनी में विराट कोहली ने किया है निवेश, आने जा रहा है उसका आईपीओ…

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा- 8 एडिशन
महेंद्र सिंह धोनी- 6 एडिशन
युवराज सिंह- 6 एडिशन
विराट कोहली- 5 एडिशन
रवींद्र जडेजा- 5 एडिशन
आर अश्विन- 5 एडिशन

टी20 वर्ल्ड कप में रोहित का प्रदर्शन 

टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा अभी तक 39 मैच खेल चुके हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं. इस दौरान रोहित ने 34.39 की औसत और 127.88 की स्ट्राइक रेट से 963 रन बनाए हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप में 9 अर्धशतक लगा चुके हैं. वहीं, सिर्फ 1 बार ही 0 पर आउट हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 79 रन है. ऐसे में रोहित शर्मा का ये अनुभव टीम इंडिया के काफी काम आ सकता है.

टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा

आपको बता दें कि पिछले दिनों चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया. इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि हार्दिक पांड्या उप-कप्तान की भूमिका में होंगे. भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को करेगी. इसके बाद टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी. भारत और पाकिस्तान की टीमें 9 जून को आमने-सामने होगी. दोनों टीमें न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में भिड़ेंगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

13 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

12 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

6 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

16 hours ago