✕

होम / ताकत खेल की / T20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया को मिलेगा नया कोच? BCCI की तरफ से आया बड़ा अपडेट

T20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया को मिलेगा नया कोच? BCCI की तरफ से आया बड़ा अपडेट

भारतीय क्रिकेट टीम को जल्द ही नया हेड कोच मिल सकता है. मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल सिर्फ जून तक का ही है. BCCI जल्द ही नए हेड कोच के लिए एक विज्ञापन जारी करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप में राहुल द्रविड़ की कोचिंग में खेलेगी. राहुल द्रविड़ का कोचिंग कार्यकाल वनडे विश्व कप 2023 के बाद समाप्त हो गया था, लेकिन टी20 विश्व कप को देखते हुए बोर्ड और द्रविड़ ने आपसी सहमती से इसे बढ़ाने फैसला लिया था. हालांकि, अब BCCI सचिव जय शाह ने साफ किया है कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और BCCI जल्द ही कोच पद के लिए विज्ञापन निकालेगा. 

जल्द मिल सकता है नया कोच

भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का BCCI के साथ मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून में खत्म हो रहा है. जब भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप अभियान में भी शामिल होगी. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह ने साफ किया है कि अगर राहुल द्रविड़ चाहें तो इस रोल के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन पहले की तरह कॉन्ट्रैक्ट में कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने क्रिकबज को बताया, 'राहुल का कार्यकाल केवल जून तक है. इसलिए यदि वह आवेदन करना चाहते हैं, तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं.'

आईपीओ से पहले ही इस कंपनी ने कोहली को दिया 'विराट' रिटर्न, अनुष्का भी झूमीं

विदेशी कोच नहीं होगा नियुक्त

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हालांकि विदेशी कोच नियुक्त करने की संभावना से इनकार कर दिया. जय शाह ने कहा कि हम यह तय नहीं कर सकते कि नया कोच भारतीय होगा या विदेशी. यह CAC पर निर्भर करेगा और हम एक वैश्विक संस्था हैं.' जय शाह ने संकेत दिए हैं कि BCCI विभिन्न प्रारूपों के लिए अलग-अलग कोचों पर विचार करने की संभावना नहीं रखता है. यह प्रणाली इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और यहां तक कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जैसे बोर्डों द्वारा अपनाई जाती है.

तीन साल के लिए चुना जाएगा कोच 

जय शाह ने पुष्टि की कि नए कोच को लंबी अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा और वह शुरुआती तीन साल की अवधि के लिए काम करेगा. इसके साथ ही जय शाह ने इस दौरान आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को जारी रखने पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई और कहा कि इस पर फैसला कप्तानों और कोचों के साथ बात करने के बाद किया जाएगा. हालांकि, उन्होंने उस नियम के महत्व पर जोर दिया, जो दो अतिरिक्त भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल टीम के प्लेइंग इलेवन में रहने की अनुमति देता है
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

11 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

10 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

4 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

13 hours ago