✕

होम / ताकत खेल की / Hardik Pandya को लगा झटका, भारी जुर्माने के साथ IPL 2025 का पहला मैच खेलने पर लगी पाबंदी

Hardik Pandya को लगा झटका, भारी जुर्माने के साथ IPL 2025 का पहला मैच खेलने पर लगी पाबंदी

शुक्रवार यानी 17 मई 2024 को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान सहित पूरी टीम पर आईपीएल की आचार संहिता का उल्‍लंघन के तहत जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्‍तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए आईपीएल 2024 बेहद निराशाजनक रहा है. शुक्रवार को एक ओर मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के हाथों आईपीएल 2024 के 67वें मैच में 18 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी. वहीं, कप्‍तान हार्दिक पांड्या को भारी नुकसान भी पहुंचा है. दरअसल, बीसीसीआई (BCCI) ने हार्दिक पांड्या पर आईपीएल के 1 मैच पर बैन लगाने के साथ मैच फीस का 30 प्रतिशत यानी 30 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोक दिया है. तो चलिए आपको इस पूरे मामले की जानकारी देते हैं?

हार्दिक पांड्या को लाखों का नुकसान
शुक्रवार यानी 17 मई 2024 को मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच के दौरन लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ तय समय पर अपने 20 ओवर पूरे नहीं डाल पाई. इसके चलते बीसीसीआई ने मुंबई इंडियंस के कप्तान सहित पूरी टीम पर आईपीएल की आचार संहिता का उल्‍लंघन के तहत जुर्माना लगाया है.  वहीं, इसका सबसे ज्यादा नुकसान कप्तान हार्दिक पांड्या को उठाना पड़ा है. उन पर निलंबन के साथ 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा है, क्योंकि मौजूदा सीजन में उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की. 

टीम को भरना पड़ेगा इतना जुर्माना
मुंबई इंडियंस की प्‍लेइंग 11 में शामिल सदस्‍यों और इंपैक्‍ट प्‍लेयर पर या तो 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा या फिर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत काटा गया है. इनमें से जिसकी भी रकम कम होगी, वो जुर्माने के रूप में प्राप्‍त किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-विदेश पैसे भेजना हुआ महंगा, सरकारी से लेकर कई निजी बैंकों ने शुल्क बढ़ाए

आईपीएल का भी आया बयान
इस मामले में आईपीएल की ओर से भी बयान आया है. आईपीएल का कहना है कि न्‍यूनतम ओवर रेट संबंधित आईपीएल आचार संहिता में यह मुंबई इंडियंस का सीजन में तीसरा अपराध है. हार्दिक पांड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और टीम के अगले मैच के लिए प्रतिबंध लगाया गया है. 

एक मैच के लिए बैन होने वाले पांड्या दूसरे कप्‍तान
हार्दिक पांड्या मौजूदा आईपीएल में एक मैच का बैन झेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं. इससे पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत पर एक मैच का प्रतिबंध लगा था, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महत्‍वपूर्ण मैच नहीं खेल पाए थे. मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेला है, यानी अब पांड्या अगले सीजन में टीम के पहले मैच से बाहर रहेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

2 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

12 minutes ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

40 minutes ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

57 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

1 hour ago