✕

होम / ताकत खेल की / Kohli पर शब्दों की बाउंसर फेंकने वाले Gavaskar कितने हैं रईस, कैसे होती है कमाई? 

Kohli पर शब्दों की बाउंसर फेंकने वाले Gavaskar कितने हैं रईस, कैसे होती है कमाई? 

सुनील गावस्कर इस समय विराट कोहली को निशाना बनाए हुए हैं. उन्होंने लगातार दूसरी बार कोहली पर कमेंट किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट की दुनिया के 2 सितारों के बीच इस समय नोंकझोंक चल रही है. सुनील गावस्कर और विराट कोहली (Sunil Gavaskar & Virat Kohli) आपस में उलझे हुए हैं. गावस्कर ने दूसरी बार कोहली पर वार किया है. उन्होंने कहा है कि विराट कोहली आज जो कुछ हैं, उसमें एमएस धोनी का अहम रोल रहा है. भले ही क्रिकेट के हर फॉर्मेट में विराट कोहली ने अपना लोहा मनवाया हो, लेकिन गावस्कर उनसे खुश नजर नहीं आते. इससे पहले उन्होंने आईपीएल में कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर भी टिप्पणी की थी, जिसका विराट ने जवाब दिया था.  

स्टॉप-स्टार्ट जैसी थी शुरुआत
'स्टार स्पोर्ट्स' से बातचीत में सुनील गावस्कर ने कहा विराट कोहली के करियर की शुरुआत स्टॉप-स्टार्ट जैसी थी, उस समय पर धोनी ने उन्हें अतिरिक्त समय देकर मोमेंटम दिया, उसके चलते ही आज कोहली इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं. कोहली की बात करें, तो उन्होंने पिछले साल वनडे फॉर्मेट में शतकों का अर्धशतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 13,848 रन, टेस्ट में 8,848 और T20 में 4,037 रन बनाए हैं. इन तीनों फॉर्मेट में कोहली के नाम कुल 80 शतक हैं.  

बुरा लगा था कोहली का जवाब
इससे पहले, गावस्कर ने आईपीएल 2024 में विराट कोहली के स्ट्राइक रेट की भी आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि जब आप पहली गेंद से बल्लेबाजी करते हो और 14वें-15वें ओवर तक आपका स्ट्राइक रेट 118 का रहता है तो आपकी आलोचना लाजमी है. इसके जवाब में Royal Challengers Bengaluru (RCB) के ओपनर विराट कोहली ने कहा था कि मैदान में खेलना और बॉक्स में बैठकर गेम के बारे में बात करना दो अलग चीजें हैं. मैं टीम के लिए मैच जीतने को ध्यान में रखकर खेलता हूं. इस पर गावस्कर ने कहा था कि इस तरह की टिप्पणियां पूर्व क्रिकेटरों के ज्ञान का सीधा अपमान है, जो एक्सपर्ट्स के रूप में काम कर रहे हैं. 

गावस्कर हैं इस कंपनी के मालिक
सुनील गावस्कर की बात निकली है, तो चलिए उनकी दौलत के बारे में भी बात कर लेते हैं. गावस्कर कॉमेंट्री के माध्यम से क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और उन्होंने बिजनेस में भी पैर जमा रखा है. उनकी अपनी एक कंपनी है. गावस्कर ने सुमेध शाह के साथ मिलकर 1985 में भारत की पहली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी बनाई, जिसका नाम है Professional Management Group. गावस्कर इस कंपनी के डायरेक्टर हैं. PMG  स्पॉन्सरशिप से लेकर बड़े चैनलों के लिए वीडियो कंटेंट तक बनाती है. गावस्कर की कंपनी बड़े टूर्नामेंट होस्ट करने के साथ-साथ अवॉर्ड समारोह भी मैनेज करती है. 

BCCI से मिलते हैं इतने करोड़
सुनील गावस्कर कई कंपनियों के विज्ञापनों में भी नजर आए हैं. फिलहाल, उन्हें कमला पसंद के विज्ञापन में सौरव गांगुली के साथ देखा जा सकता है. वह Actyv.ai, SG, Deutsche Bank, Danube, Thums Up और LG से भी जुड़े रहे हैं. इनसे भी उन्हें सालाना मोटी कमाई होती है. वहीं, एक रिपोर्ट की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से गावस्कर को कई प्रोजेक्ट वर्क के लिए प्रतिवर्ष करीब 6 करोड़ रुपए की कमाई होती है. उनकी कुल नेट वर्थ 30 से 32 मिलियन डॉलर यानी 220 करोड़ रुपए से ज्यादा है. 

गोवा में आलीशान हवेली के मालिक
अपने जमाने के इस लिटिल मास्टर को लग्जरी कारों का शौक है. उनके कारों के कलेक्शन में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की कीमत वाली MG Hector Plus, 1.2 करोड़ से ज्यादा की BMW 7 series और 70 लाख रुपए वाली BMW 5 series कारें हैं. वैसे तो सुनील गावस्कर मुंबईकर हैं, लेकिन उन्हें गोवा में रहना पसंद है. उन्होंने यहां समंदर किनारे एक आलीशान हवेली बनाई है. गावस्कर इस हवेली में अपनी पत्नी मार्शनील गावस्कर और बेटे रोहन गावस्कर के साथ रहते हैं. इसे गावस्कर के पोर्टफोलियो की सबसे महंगी संपत्तियों में से एक बताया जाता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

2 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

10 minutes ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

37 minutes ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

55 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

1 hour ago