✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में पहली बार शुरू हुई ये सुविधा, इस कार की सर्विसिंग आप घर बैठकर देख सकेंगे Live

भारत में पहली बार शुरू हुई ये सुविधा, इस कार की सर्विसिंग आप घर बैठकर देख सकेंगे Live

किआ (KIA) ग्राहकों को सर्विस कराते वक्त अब अपनी कार की चिंता नहीं सताएगी. कंपनी ने अपने ग्राहकों को कार सर्विसिंग का अलग एक्सपीरियंस देने के लिए क्रिस्टल सर्विस नाम से एक नई सुविधा शुरू की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की प्रीमियम कार निर्माता कंपनी किआ (KIA) ने किआ क्रिस्टल सर्विस लॉन्च करने घोषणा की है. इससे ग्राहकों को कंपनी की ओर से सर्विस एक नया एक्सपीरियंस दिया जाएगा. सर्विस के दौरान लोगों अपनी कार छोड़कर जाना पड़ता है. ऐसे में उन्हें पीछे से अपनी कार की चिंता भी सताती है. ऐसे में अब ग्राहकों की कार की सर्विंस सेंटर पर सही तरीके से सर्विसिंग हो रही है या नहीं?  इसकी जानकारी घर बैठे ही मिल जाएगी, तो चलिए जानते हैं क्या है ये सर्विस और ग्राहक इसे कैसे एक्सेस कर पाएंगे? 

क्या है क्रिस्टल सर्विस?
किआ इंडिया ने ग्राहकों के लिए अपने वाहनों के रियल-टाइम वीडियो-बेस्ड अपडेट जानने के लिए किआ क्रिस्टल (KIA Cristal) नाम से नई सर्विस शुरू की है, जिसे ग्राहक ‘माय किआ’ (My KIA) ऐप के जरिये ऐक्सस कर सकते हैं. 

ग्राहकों को घर बैठे मिलेगी ये सभी जानकारी
कंपनी के अनुसार इस सर्विस का उद्देश्य किआ ग्राहकों को उनकी कारों की सर्विस के वीडियो कंसल्टिंग और लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के माध्यम से अत्यधिक पारदर्शिता प्रदान करना है. यह पहल किआ ग्राहकों को उनके स्मार्टफोन से काम, लागत और उनके किसी भी प्रश्न के रियल टाइम सॉल्यूशन समेत सभी डिटेल्स तक आसान पहुंच प्रदान करती है. यह सर्विस ‘माय किआ’ ऐप के माध्यम से उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें-ATM Card पर फ्री में मिलता है लाखों का इंश्योरेंस, जानिए कैसे मिलेगा क्लेम?

लाइव स्ट्रीमिंग के लिए 237 किआ डीलरशिप
लाइव कंसल्टेशन सर्विस के लिए अब देशभर में 237 किआ डीलरशिप पर उपलब्ध है, जबकि 25 डीलर पहले से ही सर्विस प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे हैं. किआ इंडिया का लक्ष्य 2024 के अंत तक अन्य 60 डीलरशिप में लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करना है. दोनों प्लेटफॉर्म की समग्र ग्राहक रेटिंग उम्मीदों से कहीं ज्यादा है.

कंपनी की पिक एंड ड्रॉप सर्विस से संतुष्ट ग्राहक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किआ इंडिया के नेशनल हेड सेल्स एंड मार्केटिंग हरदीप सिंह बरार ने कहा कि रिसर्च से पता चला है कि उनके ज्यादातर ग्राहक उनकी एडवांस पिक एंड ड्रॉप सर्विस का विकल्प चुन रहे हैं या अपने वाहन की सर्विस प्रक्रियाओं के लिए अपने ड्राइवरों को भेज रहे हैं. वे इस सर्विस से बहुत संतुष्ट हैं.
 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago