होम / चुनाव / वोट देकर आओ, फ्री में पेट्रोल भरवाओ और गोल गप्पे खाओ, मतदान के लिए अनोखी स्कीम

वोट देकर आओ, फ्री में पेट्रोल भरवाओ और गोल गप्पे खाओ, मतदान के लिए अनोखी स्कीम

लोकसभा चुनाव के चौथ चरण के तहत आज 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 96 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में इस समय लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान चल रहा है. लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग हर संभव प्रयास कर रही है. कुछ ऐसी ही पहल निजी स्तर पर उद्यमी भी कर रहे हैं. कानपुर के एक पेट्रोल पंप पर 'मुफ्त पेट्रोल' स्कीम शुरू की गई है. शर्त बस यही है कि ऊंगली पर स्याही का निशान दिखाओ और 'मुफ्त पेट्रोल' ले जाओ. घाटमपुर में पतारा कस्बे के पास स्थित कुष्मांडा पेट्रोल पंप और रामचंद्र पेट्रोल पंप पर 13 और 14 मई दोनों दिन 'मुफ्त पेट्रोल' की स्कीम चालू रहेगी. वहीं दूसरी ओर एक चाट विक्रेता भी अनोखा ऑफर लेकर आया है.

कैसे फ्री मिलेगा पेट्रोल?

पेट्रोल पंप के मालिक अनुराग गुप्ता का कहना है कि वह एक किसान से बात कर रहे थे तो किसी ने कहा कि वोट डालने से उन्हें क्या मिल जाता है. इसके बाद पेट्रोल पंप मालिक के मन में विचार आया कि क्यों न कुछ ऐसा योजना बनाई जाए, ऑफर लाया जाए जिससे कि लोग मतदान करने के लिए प्रेरित हों. इसके बाद उन्होंने अपने पेट्रोल पंप में एक खास स्कीम लॉन्च की, जिसके तहत जो लोग मतदान करने के बाद अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल डलवाना चाहेंगे, उन्हें ₹100 में ₹101 का पेट्रोल, ₹200 में ₹202 का पेट्रोल, ₹500 में 505 का पेट्रोल ₹1000 में ₹1010 का पेट्रोल, ₹2000 में ₹2020 का पेट्रोल मिलेगा.

चाबहार पोर्ट को लेकर होने वाले समझौते से भारत को होने जा रहे हैं कई फायदे…ये है मकसद

दो दिन लागू रहेगी ये स्कीम

अनुराग गुप्ता ने इसके साथ ही बताया कि यह स्कीम 13 और 14 मई को लागू रहेगी. इस दौरान जो भी व्यक्ति अपने हाथ में मतदान के बाद लगी स्याही दिखाकर पेट्रोल-डीजल डलवाएगा, उसे यह विशेष लाभ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए वह अपने प्रॉफिट में से लोगों को मुफ्त में पेट्रोल देंगे. 

वोट देकर आओ, फ्री में गोलगप्पे खाओ

कानपुर में ही एक चाट दुकानदार की तरफ से फ्री में गोलगप्पे और चाट मिलेगी. मतदान करके आने वाले मतदाता को अपनी उंगली पर लगी स्याही को दुकानदार को दिखाना है और फ्री में गोलगप्पे खाने को मिलेंगे. चाट दुकानदार की इस पहल ने सबको चौंका दिया है और इस अनोखे पहल के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना उद्देश्य है. दुकान के मालिक रवि गुप्ता ने बताया कि वैसे तो वो हर रोज अपने लिए मेहनत करते हैं, लेकिन 13 तारीख को वो देश के लिए मेहनत करना चाहते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago