✕

होम / ताकत खेल की / फैंस के लिए गुड न्यूज, मोबाइल पर फ्री में देख पाएंगे T20 World Cup के सभी मैच

फैंस के लिए गुड न्यूज, मोबाइल पर फ्री में देख पाएंगे T20 World Cup के सभी मैच

अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट फैन्स को बड़ी सौगात मिली है. क्रिकेट फैंस अब फ्री में मैच देख सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

USA और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में होने वाले T20 World Cup के नौवें संस्करण की शुरुआत में अब एक महीने से भी कम का समय रहा गया है और इसके लिए फैंस का उत्साह भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच 1 जून को मेजबान USA और कनाडा के बीच खेला जाना है. आगामी ICC टूर्नामेंट को देखने के लिए काफी सारे भारतीय फैंस स्टेडियम में जायेंगे लेकिन बहुत सारे नहीं जा पाएंगे और उनको टी20 वर्ल्ड कप का लुत्फ़ उठाने के लिए किसी भी तरह का पैसा नहीं देना होगा, इसकी बड़ी घोषणा डिज्नी प्लस हॉटस्टार की तरफ से हो चुकी है.

फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस

टी20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल, भारतीय फैंस टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देख पाएंगे. इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जबकि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्टिंग देख पाएंगे. बताते चलें कि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर है. इसके अलावा इस टूर्नामेंट के मैचों की लाइव स्ट्रमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देख सकेंगे.

कौन हैं खचाखच भरे स्टेडियम में KL Rahul पर गुस्सा जाहिर करने वाले Sanjiv Goenka?

घर-घर तक क्रिकेट को पहुंचाने का लक्ष्य

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के हेड सजीत शिवानंद ने कहा कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को मोबाइल में मुफ्त दिखाने का फैसला हमने इसलिए किया ताकि सभी लोग मैच देख सके. यह खेल देश के कोने-कोने तक पहुंचे और कोई भी यह एक्शन मिस न करे. क्रिकेट लोगों को एकसाथ लाने का काम करता है. पिछले साल जब हमने वर्ल्ड कप और एशिया कप को मुफ्त में दिखाया तो हम नए दर्शकों को अपने साथ जोड़ पाए, इससे हमारी व्यूअरशिप भी बढ़ी.

वर्ल्ड कप में टूटे थे व्यूअरशिप के रिकॉर्ड

गौरतलब हो कि पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान कई बार व्यूअरशिप पीक पर पहुंचा था और कई रिकॉर्ड टूटे थे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को 5.9 करोड़ लोगों ने एक साथ देखा था, जो कि सर्वाधिक था. टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं, ऐसे में इस बार भी व्यूअरशिप के कुछ बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं. बता दें कि भारतीय टीम अपना मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

12 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

11 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

5 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

14 hours ago