✕

होम / बिजनेस / 4 जून तक घटती-बढ़ती रहेगी बाजार की चाल, ऐसे बनाएं निवेश की रणनीति

4 जून तक घटती-बढ़ती रहेगी बाजार की चाल, ऐसे बनाएं निवेश की रणनीति

शेयर बाजार में 18 मई को उछाल देखने को मिला, जबकि 11 मई को खत्म सप्ताह में इसमें गिरावट आई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी मौसम में शेयर बाजार (Stock Market) में उतार-चढ़ाव जारी है. कभी बाजार गोता लगाता है, तो कभी तेजी से भागने लगता है. शनिवार को स्पेशल सेशन के दौरान मार्केट में तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 342.22 अंक उछलकर 74,005.94 और निफ्टी 98.15 अंकों की मजबूती के साथ 22,502 पर पहुंच गया. आज यानी सोमवार को लोकसभा चुनाव के चलते बाजार में छुट्टी है. अब मंगलवार को पता चलेगा कि शनिवार की तेजी बरकरार रहती है या नहीं. बाजार में लगातार आ रहे इस उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को कन्फ्यूज कर दिया है. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि पैसा लगाया जाए या नहीं? 

उतार-चढ़ाव सामान्य बात है
बाजार के जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव सामान्य है और ऐसा अभी जारी रहेगा. चुनाव के नतीजों के बाद ही बाजार की दिशा का पता चल सकेगा. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहने की संभावना काफी ज्यादा है. हालांकि, चुनाव के नतीजे लगभग तय माने जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बाजार में कुछ हद तक स्थिरता परिणाम घोषित होने के बाद ही देखने को मिलेगी. 

घबराने वाली बात नहीं है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को इस उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए निवेश रणनीति तैयार करनी चाहिए. उनका यह भी कहना है कि भारतीय बाजार को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं दिख रही है, इसलिए घबराने वाली कोई बात नहीं है. यदि भाजपा गठबंधन की सरकार अगर फिर से बनती है, तो इससे मार्केट को बूस्ट मिलेगा. क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशक फिर से मार्केट में खरीदारी शुरू करेंगे. लेकिन यदि चुनाव के नतीजे अनुमान से उलट आते हैं, तो बाजार को झटका लगेगा मगर मार्केट इस झटके से 2-3 हफ्तों में उबर जाएगा.

शॉर्ट टर्म के बारे में न सोचें
विशेषज्ञ निवेशकों को फिलहाल शॉर्ट टर्म के लिए निवेश नहीं करने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि इस समय लंबी अवधि के लिए ही निवेश करना उचित होगा. खासकर ऐसी कंपनियों में पैसा लगाया जा सकता है जिनकी वैल्यूएशन अट्रैक्टिव लेवल पर है. इसके अलावा, निवेशकों को एकमुश्त में निवेश करने से बचना चाहिए. यानी कि उन्हें एक साथ अपने पूरे पैसे नहीं लगाने चाहिए, बल्कि धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए. साथ ही किसी एक स्टॉक में पूरा पैसा लगाने से बेहतर होगा कि अलग-अलग स्टॉक्स में निवेश किया जाए. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

1 hour ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

4 hours ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

4 hours ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

15 hours ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

1 hour ago

छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्तियां

केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में राज्यपालों की नियुक्ति, ओम प्रकाश माथुर और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का भी तबादला

1 hour ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

15 hours ago

AI के दौर में नाम रखने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है: दर्पण मुंजाल

Atom.com के संस्थापक और सीईओ ने नाम रखने की रणनीति, प्रीमियम डोमेन और ब्रांड की खोज के भविष्य पर BW Businessworld के साथ विस्तार से चर्चा की.

2 hours ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

4 hours ago