होम / चुनाव / लोकसभा चुनाव: आज जनता सुनाएगी 'मन की बात', 5वें चरण में होगा इनकी किस्मत का फैसला  

लोकसभा चुनाव: आज जनता सुनाएगी 'मन की बात', 5वें चरण में होगा इनकी किस्मत का फैसला  

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. राहुल गांधी से लेकर स्मृति ईरानी तक की किस्मत का फैसला आज होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के पांचवें चरण में आज वोट डाले जा रहे हैं. इसके बाद केवल 2 चरणों का मतदान बचा है. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे. 5वें चरण में आठ राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर किस्मत आजमा रहे 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता करेगी. इस चरण के सबसे अमीर कैंडिडेट की बात करें, तो यह खिताब झांसी से BJP उम्मीदवार अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) के नाम है. शर्मा के पास 212 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है. जबकि हमीरपुर सीट से मैदान में उतरे अल हिन्द पार्टी के धर्मराज के पास मात्र 20 हजार रुपए की कुल संपत्ति है. इसमें 20 हजार रुपए कैश और 500 रुपए बैंक में जमा हैं. 

ये भी पढ़ें- स्टॉक मार्केट से भी कमाई करते हैं Rahul Gandhi, इन कंपनियों पर लगाया है दांव

पहली बार मैदान में हैं गोयल 
इस चरण में लखनऊ और रायबरेली सहित कई VIP सीटों पर मतदान होना है. लखनऊ से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी मैदान में हैं. वहीं, रायबरेली से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पहले माना जा रहा था कि राहुल अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन आखिरी मौके पर उन्होंने रायबरेली को चुना. अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं. कैसरगंज से बृजभूषण के बेटे करण भूषण, मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहली बार लोकसभा चुनावी मैदान में उतरे हैं. जबकि बारामूला से उमर अब्दुल्ला, बिहार के हाजीपुर से चिराग पासवान और महाराष्ट्र की डिंडोरी सीट से भारती प्रवीण पंवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

लालू की बेटी भी आजमा रहीं किस्मत
कौशल किशोर, साध्वी निरंजन ज्योति, भानु प्रताप वर्मा, योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह, राजीव प्रताप रूडी और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य की किस्मत भी आज EVM में कैद हो जाएगी. इस चरण में महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की एक-एक सीट पर वोटिंग हो रही है. बता दें कि पांचवें चरण में सबसे कम सीटों पर मतदान होने रहा है. BJP ने इस फेज में अपने 11 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया, जबकि बाराबंकी और कैसरगंज में नए उम्मीदवार उतारे हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago