✕

होम / ताकत खेल की / T20 WC में टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड बनेंगे ये खिलाड़ी, रवि शास्त्री ने की भविष्यवाणी

T20 WC में टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड बनेंगे ये खिलाड़ी, रवि शास्त्री ने की भविष्यवाणी

वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर खेले जाने वाले वर्ल्ड कप का आगाज 1 जून से होना है. वहीं, भारतीय टीम का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टी-20 विश्व कप 2024 (T-20 World Cup) का अगले महीने से शुरू होने वाला है. वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर होने जा रहे इस वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के 15 खिलाड़ी भी तैयार हैं. इसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ युवा नाम भी शामिल हैं. ऐसे में अब भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने उन दो खिलाड़ियों के नामों को लेकर भविष्यवाणी की है, जो इस विश्व कप में टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कौंन हैं वो नाम? 

ये दो युवा खिलाड़ी पलट सकते हैं भारतीय टीम की किस्मत
 रवि शास्त्री ने एक शो पर बातचीत करते हुए बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे टीम इंडिया के लिए तुरुप के इक्के (ट्रंप कार्ड) साबित हो सकते हैं. शास्त्री ने कहा कि दो जेंटलमैन पर आपको नजर रखनी होगी. यह दोनों ही बाएं हाथ के खिलाड़ी और अपना पहला ही वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. इनमें एक यशस्वी जायसवाल हैं, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया. टॉप ऑर्डर में वह तूफानी बल्लेबाजी करते हैं. वह युवा और निडर हैं और सभी शॉट्स खेलते हैं. 

गेम पलट सकते हैं शिवम दुबे 
रवि शास्त्री ने कहा कि टीम इंडिया में एक और खिलाड़ी हैं शिवम दुबे, जो मिडिल ऑर्डर में खेलेगा. उस पर भी नजर रखनी चाहिए, क्योंकि वह तूफानी बल्लेबाजी करते हैं और वह मैच विनर हैं. वह फन के लिए छक्के लगाता है. स्पिन गेंदबाजी की बात आती है, तो वह आपको मार सकता है. उन्हें लगता है कि नंबर 5 या 6 की पोजीशन पर वो अहम प्लेयर रहेगा, क्योंकि जब आप मुश्किल में होते हैं, तो आपको एक ऐसा खिलाड़ी चाहिए, जो 20 से 25 गेंदों में मैच को पलट दे. 

आईपीएल में मचाई धूम
आपको बता दें, शिवम दुबे के लिए आईपीएल 2024 का सीजन अब तक कमाल का गुजरा है. इस सीजन शिवम ने 170.73 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए रन बटोरे हैं. शिवम 11 मैचों में 350 रन ठोक चुके हैं. बीच के ओवरों में शिवम इस साल लंबे-लंबे सिक्स जमाते हुए भी दिखाई दिए हैं.
 

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

15 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

14 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

7 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

17 hours ago