✕

होम / ताकत खेल की / T20 World Cup के लिए सौरव गांगुली ने दी सलाह, विराट कोहली को इस नंबर पर खिलाओ, जीत पक्की

T20 World Cup के लिए सौरव गांगुली ने दी सलाह, विराट कोहली को इस नंबर पर खिलाओ, जीत पक्की

विराट कोहली ने IPL 2024 में RCB के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है. अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IPL 2024 में विराट कोहली के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं. विराट कोहली की यह फॉर्म देखकर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आरसीबी के सलामी बल्लेबाज की प्रशंसा की है. साथ ही सौरव गांगुली ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने की सलाह दी है. इसके लिए उन्होंने मौजूदा आईपीएल 2024 में कोहली की फॉर्म का हवाला दिया. 

विराट को करनी चाहिए ओपनिंग

सौरव गांगुली कहा कि विराट सच में कमाल का खेल रहे हैं. पिछली नाईट विराट ने जो बल्लेबाजी की वो देखने लायक थी. उन्होंने जल्दी ही 90 रन बनाए. आपको उन्हें टी20 विश्व कप में ओपन करवाना चाहिए. उन्हें ओपन करना चाहिए ये उन्होंने पिछली कुछ इनिंग्स में कर के दिखाया है. भारत का स्क्वॉड काफी अच्छा है. बैटिंग में भी गहराई है साथ ही बॉलिंग खेमा भी शानदार नजर आ रहा है. 

IPL में ओरेंज कैप होल्डर हैं विराट कोहली

बता दें कि विराट कोहली आईपीएल के इस सीजन 12 पारियों में 634 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से छह अर्धशतक निकल चुके हैं. विराट का औसत 70 से ज्यादा का रहा है. इस आईपीएल में कोहली 21, 77, 83 नॉटआउट, 22, 113 नॉटआउट, 3, 42, 18, 51, 70 नॉटआउट, 42 और 92 रन की पारी खेल चुके हैं. 

टीम में ट्रॉफी जीतने की काबिलियत

भारतीय टीम के चयन पर बोलते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि भारत ने टी20 विश्व कप के लिए संतुलित टीम का चयन किया है, जिसमें 17 साल के अंतराल के बाद ट्रॉफी जीतने की काबिलियत है. भारत ने साउथ अफ्रीका में हुए 2007 के टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. गांगुली ने कहा कि यह बहुत अच्छी टीम है. मुझे लगता है कि उन्होंने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है. बल्लेबाजी में गहराई के अलावा गेंदबाजी भी बेहतरीन दिखती है.

बुमराह हैं सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि बुमराह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं. हमारे पास कुलदीप, अक्षर और सिराज का अनुभव है. इस बार टीम संयोजन आदर्श है. गेंदबाजों के पास अब और अधिक कौशल होना चाहिए, हमारे पास कौशल रखने वाले गेंदबाज हैं. आप बुमराह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव को देखिए, जो खेल के सभी प्रारूपों और IPL में बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

9 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

8 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

2 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

11 hours ago