होम / शुभ लाभ / VVIP की मौजूदगी में हुई प्राण प्रतिष्ठा, आम जनता कब से कर सकेगी श्रीराम के दर्शन?

VVIP की मौजूदगी में हुई प्राण प्रतिष्ठा, आम जनता कब से कर सकेगी श्रीराम के दर्शन?

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. पूरे देश ने इस ऐतिहासिक पल को लाइव देखा. हालांकि, इस मौके पर मंदिर में केवल उन्हें ही प्रवेश की अनुमति थी जिन्हें आमंत्रित किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Ram Mandir Opening Date: अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. इस मौके पर पीएम मोदी सहित देश-दुनिया के तमाम गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन केवल वही उन्हें ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति थी, जिन्हें आमंत्रित किया गया था. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कब खोला जाएगा? श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके साथ ही कई दूसरे सवालों का जवाब भी दे दिया है, चलिए जानते हैं कि आखिर ट्रस्ट की तरफ से क्या बताया गया है.

क्या रहेगा मंदिर खुलने का टाइम?
राम मंदिर का प्रबंधन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है, जिसकी स्थापना सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने की थी. ट्रस्ट ही मंदिर निर्माण की निगरानी भी कर रहा है. ट्रस्ट का कहना है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद अगले दिन यानी 23 जनवरी से आम श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे. 22 जनवरी को केवल उन्हें ही दर्शन की अनुमति थी, जिन्हें आमंत्रित किया गया था. 23 जनवरी से सभी के लिए मंदिर के कपाट खुल जाएंगे. अयोध्या का राम मंदिर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे और फिर दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा. दोपहर में ढाई घंटे भोग व विश्राम के लिए मंदिर बंद को बंद रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें - केवल आस्था का ही प्रतीक नहीं है Ram Mandir, यूपी की आर्थिक सेहत भी होगी मजबूत

क्या करती में हो सकेंगे शामिल?
राम मंदिर में आरती की बात करें, तो दिन में तीन बार आरती होगी. पहली- सुबह 6:30 बजे, जिसे जागरण या श्रृंगार आरती कहते हैं. दूसरी- दोपहर 12:00 बजे जिसे भोग आरती कहते हैं और तीसरी शाम को 7:30 बजे संध्या आरती होगी. यदि आप आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से पास लेना होगा. पास के लिए वैध ID प्रूफ आवश्यक है. एक बार में केवल 30 लोग ही आरती में शामिल हो सकेंगे. यह भी जान लीजिये कि मंदिर में दर्शन के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा. 

स्टेशन से कितनी है दूर है मंदिर?
अयोध्या की दूसरे शहरों से कनेक्टिविटी अब काफी अच्छी हो गई है. कई फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही हैं. इसके अलावा, कई ट्रेनें भी चलाई गई हैं. बस सर्विस भी कई शहरों से अयोध्या को जोड़ती है. अयोध्या के रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी महज 5 किलोमीटर है. जबकि शहर के महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंदिर की दूरी करीब 17 किमी है. बता दें कि अयोध्या के भव्य राम मंदिर के निर्माण पर 1600 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्चा आया है. हालांकि, राज्य या केंद्र सरकार ने यह खर्चा नहीं किया है. बल्कि देश-विदेश के रामभक्तों से मिले चंदे से मंदिर का निर्माण हुआ है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago