होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि Asian Paints में घट गई ब्रोकरेज की दिलचस्पी, आपके लिए क्या हैं संकेत? 

ऐसा क्या हुआ कि Asian Paints में घट गई ब्रोकरेज की दिलचस्पी, आपके लिए क्या हैं संकेत? 

एशियन पेंट्स के शेयर आज उछाल के साथ कारोबार कर रहे है. इस साल अब तक स्टॉक 18% से ज्यादा लुढ़क चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने हाल ही में अपने मार्च 2024 तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं. ये परिणाम वैसे नहीं रहे, जैसी उम्मीद की जा रही थी. लिहाजा, ब्रोकरेज फर्म्स में एशियन पेंट्स के शेयरों को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने इस शेयर के लिए 'सेल' और 'न्यूट्रल' रेटिंग को बरकरार रखा है. हालांकि, यह बात अलग है कि एशियन पेंट्स का मुनाफा बढ़ा है. मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1,275.3 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1258.41 करोड़ था. जबकि तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रिवेन्यु सालाना आधार पर 0.64 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 8,730.76 करोड़ रुपये रहा है.

इस वजह से बिगड़ेगा खेल
इसी तरह, कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 170BPS 21.1% रह गया है. हालांकि, कंपनी को ग्रामीण बाजारों में तेजी दिखाई दे रही है और उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही (Q1FY25) उसके लिए अच्छी जाएगी. एक रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के हवाले से बताया गया है कि पेंट्स कारोबार में ग्रासिम इंडस्ट्रीज की एंट्री से एशियन पेंट्स के लिए निकट अवधि में संभावनाएं कमजोर बनी हुई हैं. वहीं, मोतीलाल ओसवाल का मानना है पेंट्स कैटेगरी में ग्राहकों की वफादारी बड़ी भूमिका निभाती है. एशियन पेंट्स के पास चैनल और उपभोक्ता दोनों स्तरों पर एक मजबूत ब्रैंड रिकॉल है.

ये भी पढ़ें - आईपीओ से पहले ही इस कंपनी ने कोहली को दिया 'विराट' रिटर्न, अनुष्का भी झूमीं

इतना है Target Price
अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज कंपनी Citi ने एशियन पेंट्स के शेयर के लिए 2600 रुपए के Target Price के साथ 'सेल' कॉल बरकरार रखी है. इसी तरह, CLSA ने भी 'सेल' कॉल बरकरार रखते हुए इसके Target Price को 2,410 रुपए से घटाकर 2,337 रुपए प्रति शेयर कर दिया है. वहीं, मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि वह वित्तवर्ष 25/26 में मूल्य वृद्धि और मार्जिन दोनों को लेकर सतर्क है. प्रतिस्पर्धी दबाव का जोखिम अभी भी कंपनी की कमाई पर मंडरा रहा है. लिहाजा, ब्रोकरेज फर्म ने 3000 रुपए के टार्गेट प्राइज के साथ 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है. आज कंपनी के शेयर के प्रदर्शन की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक यह करीब 3 प्रतिशत के उछाल के साथ 2,781 रुपए पर कारोबार कर रहा था. हालांकि, इस साल ये अब तक 18.11% लुढ़क चुका है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago