होम / शुभ लाभ / आज मनाई जाएगी राम नवमी, सुख व समृद्धि के लिए करें ये उपाय

आज मनाई जाएगी राम नवमी, सुख व समृद्धि के लिए करें ये उपाय

आज देशभर में राम नवमी के साथ कन्या पूजन किया जाएगा. राम नवमी पर लोग पूजा पाठ करके अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना करते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज देशभर में राम नवमी मनाई जा रही है. अयोध्या में भी राम लला की पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. आपको बता दें, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है. शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है. साथ ही इसी दिन चैत्र नवरात्र का कन्या पूजन भी किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन उपाय करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और धन वर्षा भी होती है. तो चलिए जानते हैं आप राम नवमी पर किन उपायों से सुख समृद्धि पा सकते हैं. 

राम नवमी पूजन के लिए शुभ मुहुर्त 
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राम नवमी 2024 का शुभ मुहूर्त इस वर्ष 17 अप्रैल को सुबह 11:03 बजे से दोपहर 01:38 बजे तक रहेगा. इस समय श्रद्धालु श्रीराम और माता सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही कन्या पूजन के लिए भी ये मुहूर्त शुभ है. 

राम नवमी पर करें ये उपाय 
1.अगर आपको कार्यों में सफलता नहीं रही है, तो ऐसे में राम नवमी पर भगवान श्रीराम को पूजा के दौरान चंदन का तिलक लगाएं. साथ ही सच्चे मन से श्रीराम स्तुति का पाठ करें. मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है.
2.इसके अलावा आप राम नवमी पर श्रद्धा अनुसार गरीबों को कपड़ों और भोजन का दान कर सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं.
3.भगवान श्रीराम भगवान विष्णु जी के 7वें अवतार हैं. माना जाता है कि विष्णु जी को पीले फुल अति प्रिय है, तो ऐसे में आप राम नवमी पर प्रभु को पीले फूल अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है.
4.अगर आप धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो राम नवमी पर मंदिर में केसरिया ध्वज का दान करें और दूध में केसर ड़ालकर प्रभु का अभिषेक करें. साथ ही विशेष चीजों का भोग लगाएं. कहा जाता है कि यह उपाय करने से धन लाभ के योग बनते हैं.

इसे भी पढ़ें-अगर आपके पास भी है ये कार तो सावधान, कंपनी ने किया Recall

श्रीराम को लगाएं इन चीजों का भोग
1.माना जाता है कि भगवान राम को पंचामृत का भोग न लगाने से पूजा अधूरी रहती है. ऐसे में आप रामनवमी की पूजा के दौरान प्रभु को पंचामृत का भोग लगा सकते हैं.
2.भोग में खीर को भी शामिल कर सकते हैं. मान्यता है कि जब राजा दशरथ के घर भगवान राम और समेत चारों भाइयों का जन्म हुआ था, तो उस समय खीर ही बनाई गई थी.
3.अगर आप परिवार में सुख व समृद्धि चाहते हैं, तो इसके लिए आप राम नवमी पर मीठे बेर और कंदमूल का भोग लगाएं. पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम ने वनवास के दौरान कंदमूल का सेवन किया था. 
4.भगवान श्रीराम के भोग के लिए आप घर पर केसर भा बना सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि प्रभु को केसर भात का भोग लगाने दरिद्रता से छुटकारा मिलता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

50 minutes ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

12 minutes ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

3 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

29 minutes ago

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में नेतृत्व परिवर्तन, कश्यप गाला बने नए प्रेसिडेंट

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने कश्यप गाला को कंपनी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2026 में इस नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभाला.

1 hour ago