होम / शुभ लाभ / अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

रितु राणा 1 year ago

अक्षय तृतीया, जिसे 'अखा तीज' के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस वर्ष अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा. इसे शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. यही कारण है कि देशभर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. इस बार अक्षय तृतीया पर सोने की चमक सिर्फ दुकानों तक सीमित नहीं, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी छाई हुई है. शुभ खरीदारी के इस खास दिन पर कई ज्वेलरी ब्रांड्स और ई-कॉमर्स साइट्स ग्राहकों को सोने की खरीद पर भारी छूट, कैशबैक और रिवॉर्ड्स दे रहे हैं, ऐसे में ये आपके लिए निवेश का भी एक सुनहरा मौका है. तो आइए जानते हैं आपको कहां, क्या ऑफर्स मिल रहे हैं?

गोल्ड की कीमत में उतार-चढ़ाव

अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने की कीमत में हल्की बढ़त देखी गई है. 29 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹73,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹66,900 के आसपास बनी हुई है. चांदी की कीमत भी ₹84,000 प्रति किलोग्राम के पास चल रही है. एक्सपर्ट्स के अनुसार त्योहारी मांग और वैश्विक बाजारों के ट्रेंड के चलते सोने की कीमतों में हलचल बनी रह सकती है. अक्षय तृतीया के एक दिन पहले, 29 अप्रैल को दिल्ली में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है. 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97.97 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89.80 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73.48 प्रति ग्राम है.

कहां मिल रहे हैं खास ऑफर्स?

त्योहार को देखते हुए देशभर के ज्वेलरी ब्रांड्स ने ग्राहकों को लुभाने के लिए खास ऑफर्स की घोषणा की है. टॉप ज्वेलरी ब्रांड्स जैसे कि तनिष्क, मालाबार गोल्ड, कल्याण ज्वेलर्स और सेनको गोल्ड ने मेकिंग चार्ज में छूट, एक्सचेंज ऑफर्स और फ्री गिफ्ट्स की पेशकश की है.

1. टाटा ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड

टाटा ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क (Tanishq) ने 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 20% तक की छूट का ऑफर शुरू किया है. इसमें गोल्ड स्टडेड, प्लेटिनम स्टडेड और डायमंड ज्वेलरी शामिल हैं. वहीं, यह ब्रांड लाइट वेट ज्वेलरी और 18 कैरेट ज्वेलरी पर भी मुहैया करा रहा है, ताकि ग्राहकों पर सोने की बढ़ती कीमत का बोझ न पड़े.

2.  सेनको गोल्ड (Senco Gold) सोने और हीरे के गहनों पर डिस्काउंट दे रहा है. सोने के रेट पर सीधे 350 रुपये की छूट मिल रही है. सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट है.

3. इसी तरह पीसी ज्वेलर्स (PC Jewellers) सोने की कीमतों पर 200 रुपये प्रति ग्राम की छूट दे रहा है. मेकिंग चार्ज पर 15% की छूट है और हीरे के गहनों की खरीद पर 10% की छूट दी जा रही है.

4. कल्याण जवेलर्स (Kalyan Jewellers) अक्षय तृतीया पर सबसे बड़ी छूट ऑफर कर रहा है. यहां गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 50% तक की छूट मिल रही है. साथ ही, एडवांस बुकिंग करने पर आप मौजूदा सोने के रेट को लॉक कर सकते हैं. पुराने गोल्ड के बदले नई ज्वेलरी खरीदने का भी शानदार मौका दिया जा रहा है.

5. रिलायंस ज्वेल्स (Reliance Jewels) भी इस खास मौके पर ऑफर दे रहा है. 5 मई 2025 तक गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 25% तक की छूट और डायमंड ज्वेलरी पर डायमंड वैल्यू और मेकिंग चार्ज मिलाकर 30% तक की छूट मिल रही है. इसके अलावा, पुराने गोल्ड पर 100% एक्सचेंज वैल्यू भी मिल रही है.

6. मालाबार गोल्ड (Malabar Gold) भी 25% तक मेकिंग चार्ज में छूट दे रहा है. इसके साथ ही अनकट डायमंड और प्रेशियस स्टोन ज्वेलरी पर भी फ्लैट 25% की छूट मिल रही है. एडवांस बुकिंग कराने पर फ्री सिल्वर कॉइन भी दिया जा रहा है. आप कुल कीमत का सिर्फ 10% देकर अपनी ज्वेलरी बुक कर सकते हैं और बढ़ती कीमतों से खुद को बचा सकते हैं.

'जियो गोल्ड 24K डेज' ऑफर

मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंस ने अक्षय तृतीया के मौके पर ‘जियो गोल्ड 24K डेज’ ऑफर की घोषणा की है. यह ऑफर 29 अप्रैल से 5 मई 2025 तक वैध रहेगा. इस दौरान डिजिटल सोना खरीदने पर 2% तक अतिरिक्त गोल्ड फ्री मिलेगा. बता दें कि यह खास ऑफर जियोफाइनेंस और मायजियो ऐप के उन ग्राहकों के लिए है जो अक्षय तृतिया पर डिजिटल सोना खरीदना चाहते हैं. ₹9,999 तक की खरीद पर 1% और ₹10,000 या उससे अधिक पर 2% फ्री गोल्ड मिलेगा. इसके लिए JIOGOLD1 या JIOGOLDAT100 प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा. यह ऑफर केवल एकमुश्त खरीद पर मान्य है और एक यूजर अधिकतम 21,000 रुपये तक का फ्री गोल्ड पा सकता है। फ्री गोल्ड 72 घंटे में अकाउंट में दिखेगा. 

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी मिल रहे ऑफर्स

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे कि पेटीएम (Paytm), अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर भी डिजिटल गोल्ड और गोल्ड कॉइन्स पर ऑफर्स जारी किए गए हैं. डिजिटल गोल्ड खरीदने वालों के लिए Paytm ने 'Golden Rush' कैंपेन शुरू किया है. अगर आप Paytm से 500 रुपये या उससे ज्यादा का गोल्ड खरीदते हैं तो 5% का रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेगा. टॉप परफॉर्मर 100 ग्राम सोने के इनाम के पूल में हिस्सा ले सकते हैं. वहीं, अमेजन पर 24 कैरेट सोने के सिक्कों और गहनों पर 15% तक की छूट और 5% तक का कैशबैक मिल रहा है, वहीं सोने के आभूषणों पर 50% तक की छूट दी जा रही है. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त कैशबैक का लाभ भी मिल सकता है. फ्लिपकार्ट पर भी BOBCARD उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष छूट सहित कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिनमें सोने के आभूषणों और गहनों पर छूट शामिल है.

क्यों है अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया ऐसा दिन है जब कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त के किया जा सकता है. "अक्षय" का अर्थ है जिसका कभी क्षय न हो, इसलिए इस दिन खरीदी गई चीजों को स्थायी समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. खासतौर पर सोना खरीदना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यह लक्ष्मी और कुबेर की कृपा पाने का एक माध्यम माना जाता है. यही वजह है कि हर साल इस दिन लोग सोना, चांदी और कीमती धातुओं में निवेश करना पसंद करते हैं.

(डिस्क्लेमर: किसी भी ऑफर का लाभ उठाने से पहले संबंधित ब्रांड की वेबसाइट या नजदीकी शोरूम से लेटेस्ट जानकारी जरूर जांच लें.)
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024

तिरुमाला बोर्ड के गैर-हिंदू कर्मचारियों के सामने 2 ही विकल्प - VRS या ट्रांसफर लें 

लड्डू विवाद के बाद अब तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड फिर खबरों में हैं. बोर्ड ने गैर -हिन्दू कर्मचारियों के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया है.

19-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago