होम / शुभ लाभ / तिरुमाला बोर्ड के गैर-हिंदू कर्मचारियों के सामने 2 ही विकल्प - VRS या ट्रांसफर लें 

तिरुमाला बोर्ड के गैर-हिंदू कर्मचारियों के सामने 2 ही विकल्प - VRS या ट्रांसफर लें 

लड्डू विवाद के बाद अब तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड फिर खबरों में हैं. बोर्ड ने गैर -हिन्दू कर्मचारियों के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) बोर्ड से जुड़े गैर-हिंदुओं के सामने परेशानी खड़ी हो गई है. बोर्ड ने उन्हें स्वेच्छा से  रिटायरमेंट (VRS) या किसी अन्य विभाग में तबादला लेने को कहा है. बोर्ड के इस फैसले से करीब 300 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं. बोर्ड की तरफ से इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है. TDD बोर्ड के इस फैसले का कई कर्मचारी यूनियनों ने भी समर्थन किया है. ऐसे में गैर-हिंदू कर्मचारियों के पास बोर्ड की बात मानने के अलावा कोई चारा दिखाई नहीं दे रहा है. बता दें कि टीटीडी एक स्वतंत्र सरकारी ट्रस्ट है, जिस पर तिरुपति के तिरुमाला वेंकटेश्वरा मंदिर का प्रबंधन संभालने की जिम्मेदारी है.

7 हजार हैं स्थाई कर्मचारी
एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड के 7 हजार स्थाई कर्मचारियों में से करीब 300 इस फैसले से प्रभावित हो सकते हैं. TDD में करीब 14 हजार ऐसे कर्मचारी भी हैं, जो कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस फैसले को कई कर्मचारी यूनियनों से भी समर्थन मिल रहा है. ट्रस्ट के अध्यक्ष बीआर नायडू का कहना है कि केवल हिन्दुओं को ही मंदिर का काम देखना चाहिए. गौरतलब है कि लड्डू विवाद को लेकर भी तिरुपति काफी सुर्खियों में रहा है. मौजूदा चंद्रबाबू  नायडू की सरकार ने आरोप लगाए थे कि पूर्व की वाईएसआरसीपी सरकार में तिरुपति के प्रसाद के लड्डू बनाने में लगने वाले घी में जानवर की चर्बी मिलाई जा रही थी.

पहले भी हुए हैं संशोधन
गौर करने वाली बात है कि टीटीडी एक्ट अब तक तीन बार संशोधित हो चुका है, ताकि मंदिर बोर्ड और उससे जुड़े संस्थानों में सिर्फ हिन्दुओं को ही नौकरी मिले. 1989 में सरकार की तरफ से एक आदेश भी जारी हुआ था, जिसमें टीटीडी के पदों पर सिर्फ हिन्दुओं की नियुक्ति की बात कही गई थी. हालांकि, यह देखने में आया है कि इसके बावजूद भी गैर हिन्दुओं की नियुक्ति हुई है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सरकार को इस संबंध में हिन्दू कर्मचारियों की तरफ से शिकायतें मिली थीं. माना जा रहा है कि उसी के मद्देनजर बोर्ड ने यह फैसला लिया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

12 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

11 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

11 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

13 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

13 hours ago