होम / शुभ लाभ / कुछ ही घंटों में शुरू होगा सूर्यग्रहण, अमेरिका में इसे देखने के लिए करोड़ों हुए खर्च

कुछ ही घंटों में शुरू होगा सूर्यग्रहण, अमेरिका में इसे देखने के लिए करोड़ों हुए खर्च

सोमवार को साल 2024 का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. बस कुछ ही घंटों बाद सूर्यग्रहण शुरू हो जाएगा, हालांकि इसका भारत पर कई असर नहीं होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अब से कुछ घंटों बाद धरती पर बेहद रहस्यमयी खगोलीय घटना होने वाली है. सोमवार को साल 2024 का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा. ज्योतिष शास्त्र में इसे एक अशुभ घटना माना गया है, लेकिन ये सूर्य ग्रहण अमेरिका के लिए शुभ संकेत लाया है. अमेरिका में इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए करोड़ों का खर्चा किया जा रहा है, तो आइए हम आपको बताते अमेरिका में लेकर क्या तैयारियां चल रही हैं?

इतनी देर का होगा सूर्यग्रहण
भारत में रात 9.12 बजे से देर रात 2.22 बजे तक सूर्य ग्रहण रहेगा, अब से कुछ घंटों बाद धरती से 15 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद सूर्य की तरंगों को ग्रहण लगने वाला है. हालांकि इस ग्रहण का भारत पर कोई असर नहीं होगा. वहीं इस सूर्य का सबसे अधिक प्रभाव अमेरिका में पड़ने वाला है, वहां इसे लेकर जोरों पर तैयारी चल रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण अमेरिका के लोगों के लिए शुभ संयोग लेकर आया है. अमेरिका में हवाई जहाज की टिकटों से लेकर होटलों तक की एडवांस बुकिंग हो गई. 
 

इतने लोग देखेंगे सूर्य ग्रहण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये सूर्य ग्रहण अमेरिका को मंदी के ग्रहण से उबारने वाला है. 4 घंटे 25 मिनट का ये सूर्य ग्रहण पिछले 50 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा. इस खगोलीय घटना को लेकर अमेरिका में लोगों में दीवानगी देखते ही बन रही है. इसके पीछे की वजह है इतना लंबा और इतना स्पष्ट सूर्य ग्रहण अमेरिका में अगले 20 साल में नहीं पड़ेगा. यही वजह है कि लोग इसे करीब से देखना चाहते हैं, महसूस करना चाहते हैं और इसलिए अमेरिका में 8 अप्रैल से पहले 50 लाख लोगों का सबसे बड़ा मूवमेंट हो रहा है.

उड़ेंगे दर्जनों हवाई जहाज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले 2 दिनों में अमेरिका के करीब 14 शहरों के ऊपर से दर्जनों हवाई जहाज लगातार उड़ान भरेंगे. लोग अमेरिका आएंगे और फिर वापस अपने शहर लौटेंगे. अमेरिका के दूसरे राज्यों से लाखों लोग उन शहरों में पहुंच रहे हैं, जहां सूर्य ग्रहण बेहद साफ दिखाई देगा. अमेरिका में हजारों लोगों ने हवाई जहाज से सूर्य ग्रहण को देखने के लिए बुकिंग कराई है. आसमान से वो सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने के लिए लाखों खर्च कर रहे हैं. 

इन शहरों में दिखेगा ग्रहण
अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा, मिसूरी, इलिनॉय, इंडियाना, मिशिगन, अर्कांसस, टेनेसी, केंटकी, ओहायो, पेन्सिलवेनिया, न्यूयॉर्क, वर्मोंट, न्यू हैम्पशायर, मैन वो शहर हैं, जहां पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा. इन शहरों में करीब साढ़े 4 मिनट तक दिन में रात हो जाएगी. 8 अप्रैल को जब पूर्ण सूर्य ग्रहण इन शहरों में दिखेगा, तब लाखों लोग इसके साक्षी बनेंगे. साल 2016 में भी ऐसा सूर्य ग्रहण पड़ा था लेकिन वो इतना लंबा नहीं था. हालांकि, सूर्य का क्रोमोस्फियर साफ दिखा था.

1500 फीसदी बढ़ गई टिकट की मांग
अमेरिका में दिन में 1.27 बजे से 4.35 बजे तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा, करीब 4 करोड़ 40 लाख लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण के साक्षी बनेंगे. इसे लेकर विमानों में टिकट की मांग 1500 फीसदी बढ़ गई है. साउथ वेस्ट और डेल्टा जैसी एयरलाइन्स 185 किमी के रूट पर कई फ्लाइट्स चलाएंगी. कई विमान कंपनियां सरकार से घुमावदार रूट की मंजूरी में जुटी हैं जिससे दाईं और बाईं दोनों ओर की विंडो सीट पर बैठे लोग इस मनोरम दृश्य को आराम से देख सकें. कुछ लोग तो ऐसे हैं जो 30 घंटे का सफ़र तय कर उन शहरों में पहुंचे, जहां सूर्य ग्रहण बिल्कुल साफ दिखाई देगा. लोगों की बेताबी को देखते हुए डेल्टा एयरलाइंस ने 2 स्पेशल फ्लाइट्स का ऐलान किया, तो हजारों रुपए की टिकट्स हाथों हाथ बिक गई.

होटल की डिमांड 1200 गुना तक बढ़ी
सूर्य ग्रहण की वजह से अमेरिका के कई शहरों में होटल्स की डिमांड 1200 गुना तक बढ़ गई. ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने ग्रहण वाले स्पॉट के लिए स्पेशल पैकेज जारी कर दिया है. कई शहरों में अच्छे होटल में एक रूम का किराया- 120 डॉलर जबकि 8 अप्रैल को एक रूम का किराया 1585 डॉलर तक पहुंच गया है. पाथ ऑफ टोटैलिटी यानी ग्रहण वाले शहरों में Airbnb के 90 फीसदी होटल बुक हो गए हैं. इंटरनेट पर Airbnb के होटलों की सर्च 1000 गुना तक बढ़ गई.

ग्रहण से कंपनियों की मौज!
कई कंपनियां सोलर एक्लिप्स पार्टी आयोजित कर रही हैं. स्पेशल सेटअप लगाकर सूर्य ग्रहण देखने का इंतजाम किया जा रहा है. साइंटिस्ट्स और एक्सपर्ट्स के साथ क्लब में सोलर पार्टी रखी जा रही है. जिन क्लब्स में 20 डॉलर में एंट्री होती थी वो 325 डॉलर वसूल रहे हैं. ISO प्रमाणित चश्मों की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है. कई वेबसाइट्स पर 3 डॉलर का चश्मा 16 डॉलर में बिक रहा है. अकेले टेक्सास में 1.4 बिलियन डॉलर का कारोबार होने की उम्मीद है. वर्मांट में 230 मिलियन डॉलर तक का व्यापार हो सकता है.

नासा फायर करेगा 3 रॉकेट
इस बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना पर दुनियाभर के वैज्ञानिकों की नजर है. जब अमेरिका में करोड़ों लोग सूर्य ग्रहण को देख रहे होंगे, तब NASA धरती से अंतरिक्ष की ओर 3 रॉकेट फायर करेगा. तीनों रॉकेट्स सीधे ग्रहण की छाया में लॉन्च किए जाएंगे. वैज्ञानिकों की 3 टीम WB-57 हवाई जहाज के जरिए सूर्य ग्रहण का अध्ययन करेंगी. 2024 के सूर्य ग्रहण के वक्त WB-57 हवाई जहाज 57 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ेंगे. यानी एक तरफ जहां अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए ये सुनहरा मौका है तो वहीं वैज्ञानिक उन रहस्यों से पर्दा उठा सकते हैं जिसका वो लम्बे वक्त से इंतजार कर रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago