होम / कोर्ट कचहरी / भ्रामक विज्ञापन मामले में IMA को फटकार और बाबा रामदेव को मिली ये राहत,फैसला हुआ सुरक्षित

भ्रामक विज्ञापन मामले में IMA को फटकार और बाबा रामदेव को मिली ये राहत,फैसला हुआ सुरक्षित

सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन के इस मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए आईएमए को फटकार लगाते हुए कहा कि आप अपने बयान के जरिए क्‍या संदेश देना चाहते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पतंजलि आयुर्वेद के प्रमुख बाबा रामदेव और बालकृष्‍ण के लिए मंगलवार का दिन मंगल खबर लेकर आया. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को व्‍यक्तिगत पेशी से राहत देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है. साथ ही पतंजलि को एफिडेविट फाइल करते हुए ये बताना होगा कि उन दवाओं को रोकने के लिए आखिर उन्‍होंने क्‍या कदम उठाया है जिनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. 

अवमानना मामले को सुन रही है सुप्रीम कोर्ट 
सुप्रीम कोर्ट भ्रामक मामले की सुनवाई कर रही है. सुप्रीम कोर्ट की जज हिमा कोहली ने बाबा रामदेव और बालकृष्‍ण को तीन हफ्ते के अंदर शपथ पत्र देने को कहा, जिसमें ये बताया गया हो कि उन्‍होंने लाइसेंस रद्द हो चुकी दवाओं को वापस बुलाने के लिए क्‍या किया है. यही नहीं मंगलवार को कोर्ट ने इस मामले में रामदेव के योग को लेकर योगदान को स्‍वीकार तो किया लेकिन कहा कि उन्‍हें इसका सकारात्‍मक इस्‍तेमाल करना चाहिए. कोर्ट ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि हमारा मकसद ये है कि लोगों को रामदेव पर भरोसा है तो उसका सही इस्‍तेमाल हो. 

ये भी पढ़ें: Fintech सेक्‍टर की प्रतिस्‍पर्धा से इस कंपनी ने की तौबा, वापस लौटा दिए लाइसेंस

आईएमए प्रेसीडेंट को लिया आड़े हाथों
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख डॉ. अशोकन को भी फटकार लगाई और कहा कि आप जिस संस्‍था के प्रमुख हैं उससे 3.50 लाख डॉक्‍टर जुड़े हुए हैं. कोर्ट ने उनके द्वारा कोर्ट के लिए की गई टिप्‍पडि़यों को देखते हुए फटकार लगाई और पूछा कि आप क्‍या संदेश देना चाहते हैं. कोर्ट ने ये भी कहा कि आपने सार्वजनिक तौर पर माफी क्‍यों नहीं मांगी. दरअसल आईएमए ने कोर्ट की आलोचनात्‍मक टिप्‍पड़ी पर सवाल उठाते हुए एक इंटरव्‍यू भी दिया था. इससे पहले 3 मई को सुप्रीम कोर्ट आईएमए को महंगी दवाएं लिखने को लेकर सवाल उठा चुकी है.

इन 14 प्रोडक्‍ट पर लग चुका है बैन 
सुप्रीम कोर्ट के सख्‍त रवैये के बाद उत्‍तराखंड सरकार के औषधि विभाग ने पतंजलि के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 दवाओं पर रोक लगा दी थी. विभाग की इस कार्रवाई के बाद कंपनी ने कहा था कि वो इन दवाओं को वापस बुला रही है. सरकार की ओर से जिन दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी उनमें पतंजलि आयुर्वेद की दृष्टि आई ड्रॉप, दिव्य फार्मेसी की मधुनाशिनी वटी, दिव्‍य फार्मेसी की श्वासारि गोल्ड, दिव्‍य फार्मेसी की श्वासारि वटी, दिव्‍य फार्मेसी की ब्रोंकोम, दिव्‍य फार्मेसी की श्वासारि प्रवाही, दिव्‍य फार्मेसी की श्वासारि अवलेह, दिव्‍य फार्मेसी की मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, दिव्‍य फार्मेसी की लिपिडोम, दिव्‍य फार्मेसी की बीपी ग्रिट, दिव्‍य फार्मेसी की मधुग्रिट, दिव्‍य फार्मेसी की लिवामृत एडवांस, दिव्‍य फार्मेसी की लिवोग्रिट और आईग्रिट गोल्ड शामिल है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

50 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

59 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago