होम / शुभ लाभ / इस अक्षय तृतीया बचत का बन रहा है शुभ संयोग, जानें कहां मिल रहा है कितना डिस्काउंट

इस अक्षय तृतीया बचत का बन रहा है शुभ संयोग, जानें कहां मिल रहा है कितना डिस्काउंट

अक्षय तृतीया का पर्व शुक्रवार यानी 10 मई को मनाया जाएगा. इस खास मौके पर ज्वैलरी ब्रैंड्स से लेकर बैंक तक गाहकों को स्पेशल ऑफर दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सनातन धर्म में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का दिन बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. इस साल अक्षय तृतीया का पर्व शुक्रवार यानी 10 मई को मनाया जाएगा. अक्षय शब्द का अर्थ होता है 'जिसका कभी क्षय न हो या जिसका कभी नाश न हो'. इस दिन लोग जीवन में सुख व समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ सोने व चांदी की ज्वैलरी की खरीदारी भी करते हैं. ऐसे में इस खास मौके पर देश के बड़े ज्वेलरी ब्रैंड्स से लेकर बैंक भी आपको कार लोन पर आकर्षक ऑफर्स दे रहे हैं. तो चलिए आपको इन ऑफर्स की जानकारी देते हैं.

मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत तक की बंपर छूट
.मशहूर ज्वेलरी ब्रांड मालाबार गोल्ड्स (Malabar Golds) ग्राहकों को अक्षय तृतीया के मौके पर डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की शॉपिंग पर मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत की छूट दे रहा है. यह ऑफर 27 अप्रैल से 12 मई तक के लिए वैलिड है. वहीं, टाटा के ब्रैंड तनिष्क (Tanishq) ने भी अक्षय तृतीया के लिए स्पेशल ऑफर लॉन्च किया है. कंपनी ग्राहकों को गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 20 फीसदी की छूट दे रही है. यह ऑफर 2 मई से 12 मई तक के लिए वैलिड है. मेलोरा (Mellora) अक्षय तृतीया के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए डायमंड और Gemstone ज्वेलरी की खरीद पर 25 फीसदी की छूट ऑफर कर रहा है.

मिलेंगे गिफ्ट वाउचर
जोयालुक्कास (joyalukkas) भी अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आया है. ग्राहकों को 50,000 रुपये की ज्वेलरी की खरीदारी पर 1000 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलेगा. वहीं, 50,000 रुपये से अधिक डायमंड की खरीद पर 2,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलेगा. 

इसे भी पढ़ें-RBI के इस नए नियम का अपडेट के बाद, कई सरकारी कंपनियों के शेयर पाताल में

देश के ये टॉप बैंक कार लोन पर पर दे रहे ऑफर
बैंक भी अक्षय तृतीय के अवसर पर ग्राहकों को कार लोन पर ब्याज दरों और प्रोसेसिंग फीस पर काफी अच्छा ऑफर दे रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार देश के टॉप 10 बैंक 4 साल के पीरियड वाले 10 लाख रुपये तक के कार लोन पर 8.7 से 9.4 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहे हैं. यूनियन बैंक 8.70 प्रतिशत ब्यज ऑफर कर रहा है, जिसमें 24, 565 हजार रुपये ईएमआई कटेगी. वहीं, एसबीआई, इंडियन बैंक, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल 8.75 की दर से लोन दे रहे हैं. इसमें आपकी 24, 587 रुपये ईएमआई जाएगी. बैंक ऑफ इंडिया में 8.85 प्रतिशत ब्याज के साथ आपकी 24, 632 रुपये ईएमआई जाएगी. बैंक ऑफ बड़ोदा में 8. 90 प्रतिशत ब्याज दर के साथ आपको 24, 655 रुपये, एक्सिस बैंक में 9.30 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 24, 835 ईएमआई,  आईसीआईसीआई बैंक में 9.10 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 24, 745 और एचडीएफसी बैंक में 9.40 प्रतिशत ब्याज दर के साथ आपको 24,881 रुपये ईएमआई देनी होगी.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago