होम / शुभ लाभ / 9 अप्रैल से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, शुभ फल की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

9 अप्रैल से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, शुभ फल की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रही है और 17 अप्रैल को नवमी के साथ ही इसका समापन होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा और उपासना का पर्व है. भारत में इस त्यौहार को बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है. श्रद्धालु माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों का व्रत रखते हैं. आपको बता दें, साल में 4 बार नवरात्रि का व्रत रखा जाता है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि, तीसरी चैत्र नवरात्रि और चौथी शारदीय नवरात्रि शामिल है. पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह की नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही है. इस साल नवरात्रि के पहले दिन सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आप कैसे माता रानी को प्रसन्न करके धन, सुख व समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.
 
विधिवत पूजा करके माता को लगाएं भोग
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चैत्र नवरात्रि में मां के भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, 9 दिनों तक व्रत रखते हैं. मां भगवती की विधिवत पूजा उपासना करके उनसे सुखी जीवन की कामना करते हैं. ऐसे में नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों के पूजा के साथ उन्हें 9 दिनों तक विशेष चीजों का भोग लगा सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और धन, सुख व समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. 

नवरात्रि का मुहुर्त
पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ 8 अप्रैल को रात 11:50 पर होगी और अगले दिन 9 अप्रैल को 8:30 पर समाप्त होगी इसलिए उदय तिथि के अनुसार 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होगा 13 अप्रैल को समापन होगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह व्रत स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं. 

माता रानी को लगाएं मिठाई का भोग
नवरात्रि के नौ दिन माता रानी के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा होती है. ऐसे में हर दिन माता रानी को अलग अलग मिठाई या प्रसाद का भोग लगाएं. ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी. 
-पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है, इस दिन माता रानी को घी से बनी मिठाई का भोग लगाएं. 
-नवरात्रि के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की विधिवत पूजा करें और उन्हें पंचामृत का भोग लगाएं. 
-नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है, उन्हें दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं. 
-नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है, उन्हें माल पुआ का भोग लगाना शुभ माना जाता है. 
-नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंद माता की पूजा करें और उन्हें चीनी या केले का भोग लगाएं. 
-नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करें और उन्हें मीठे पान का भोग लगाएं.
- नवरात्रि के सातवें दिन महाकाल रात्रि की विधिवत पूजन से पूजा करें और उन्हें गुड़ की बनी मिठाई का भोग लगाएं.
-आठवें दिन में महागौरी की पूजा करके उन्हें नारियल का भोग लगाएं. 
-नौवे दिन में मां सिद्धिदात्री की पूजा करें और उन्हें खीर, पुड़ी और हलवे का भोग लगाएं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago