होम / टेक / अब इंसान की तरह बात करेगा, इमोशन समझेगा ChatGPT, लॉन्च हुआ ये नया वर्जन

अब इंसान की तरह बात करेगा, इमोशन समझेगा ChatGPT, लॉन्च हुआ ये नया वर्जन

हाल ही में कंपनी ने चैटजीपीटी (ChatGPT) का नया वर्जन GPT-4o (जीपीटी-40) लॉन्च हुआ है. यह चैटजीपीटी के मुकाबले दोगुनी स्पीड से काम करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओपन एआई (OpenAI) ने नए और पावरफुल AI मॉडल GPT-4o को लॉन्च किया. ChatGPT बनाने वाली कंपनी का यह सबसे एडवांस एआई मॉडल है. नया मॉडल वॉइस, टेक्स्ट और इमेज को बेहतर तरीके से समझ सकता है. इसके अलावा कंपनी ने इसमें इमोशन की भी सपोर्ट दी है, ताकि यह इंसानों की तरह भावनाएं समझे और जवाब दे सके.

आया सबसे पावरफुल वर्जन GPT वजर्न
चैटजीपीटी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल में से एक माना जाता है. अभी तक कंपनी इसे GPT-4 वर्जन पर चला रही थी. मगर अब सबसे पावरफुल वर्जन GPT-4o आ गया है. इस वर्जन के आने से चैटजीपीटी को और भी ज्यादा मजबूती मिली है. अब ये लोगों की क्वेरी का जवाब जल्दी और बेहतर तरीके से दे पाएगा.

GPT-4o में ये है नया
चैटजीपीटी के नए डेस्कटॉप ऐप के बारे में कई ऐलान किए. इस दौरान उन्होंने कई शानदार AI फीचर्स की जानकारी दी है. ओपनएआई ने GPT-4o के नाम में o जोड़ा है, जिसका मतलब ओमनी मॉडल है. इसमें GPT-4 जितनी इंटेलिजेंस है, लेकिन ये GPT-4 के मुकाबले तेज है. इसमें टेक्स्ट, इमेज, वॉइस की पहचान करने की भी काबिलियत है. इसे लेकर ओपनएआई के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट भी किया गया है.

50 प्रतिशत सस्ता भी है ये वर्जन
GPT-4o दोगुनी स्पीड से काम करता है. GPT-4 की तुलना में यह 50 फीसदी सस्ता है और 5 गुना हाई रेट लिमिट के साथ आता है. इसे इस्तेमाल करने पर यूजर्स को एक बेहतरीन अनुभव मिलेगा.

इंसान की तरह बात करेगा GPT-4o
चैटजीपीटी का नया वर्जन वॉइस मोड में पहले से बेहतर रिजल्ट दे सकता है. नए वर्जन में इमोशन सपोर्ट दी गई है. इमोटिव वॉइस मॉड्यूलेशन के साथ यह मॉडल इंसानों की तरह बातचीत कर सकता है. इसमें कई तरह के इमोशन में बात करने की काबिलियत है. आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी इंसान से बात कर रहे हैं. वहीं, अगर चैटजीपीटी बोल रहा हो, तो भी आप उसे बीच में टोककर अपना प्रश्न पूछ सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको चैटजीपीटी के चुप होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है.
 
BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दुनियाभर की 50 भाषाओं में काम करेगा ChatGPT-4o 
GPT-4o को जल्द ही चैटजीपीटी प्लस और टीम यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा. ओपनएआई का कहना है कि वो जल्द ही इस मॉडल को एंटरप्राइज यूजर्स के लिए जारी करेगी. मुफ्त में चैटजीपीटी चलाने वाले यूजर्स इसका पूरी तरह इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. GPT-4o दुनिया भर की 50 भाषाओं में काम करेगा.

इसे भी पढ़ें-भारत में AI पर खर्च 3 गुना बढ़ा, 2027 तक हो सकता है 500 करोड़ रुपये का निवेश


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago