होम / शुभ लाभ / सोमवार को रहेगा चंद्रग्रहण, जानें होली पर इसका क्या होगा असर?

सोमवार को रहेगा चंद्रग्रहण, जानें होली पर इसका क्या होगा असर?

25 मार्च यानी सोमवार को होली के साथ ही चंद्रग्रहण लगने वाला है. ये साल का पहला चंद्रग्रहण होगा, जिसका असर कन्या राशि पर रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च यानी सोमवार को लगने जा रहा है. वहीं, इसी दिन देशभर में होली का जश्न भी मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है. ज्योतिषियों की मानें तो, इस बार होली बहुत ही अनोखी मानी जा रही है क्योंकि होली के दिन ही साल का पहला चंद्रग्रहण लगना जा रहा है. ऐसे में लोग इसी सोच में पड़े हैं कि इस बार होली मनाई जाएगी या नहींं, या होली पर ग्रहण का कितना असर पड़ेगा, तो आइए आपको बताते हैं ेचंग्रहण पर होली का कितना प्रभाव रहेगा और आप होली मना सकेंगे या नहीं. 

ग्रहण का समय और प्रभाव
ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रग्रहण सोमवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 02 मिनट पर यह समाप्त होगा. इस ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 36 मिनट की रहेगी. साल का पहला चंद्रग्रहण कन्या राशि में लगेगा. हालांकि, यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. लेकिन, फिर भी इसका प्रभाव लोगों पर पड़ेगा. साथ ही देश विदेश पर पड़ेगा. 

क्या होगा होली पर असर?
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, जिस कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इसलिए,  भारत में होली खेली जा सकती है, यानी होली पर चंद्रग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. साथ ही किसी धार्मिक कार्य और पूजा पाठ पर भी रोक नहीं लगेगी. लेकिन,  यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्सों, स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड आदि देशों में दिखेगा.  

क्या होगा होलिका दहन शुभ मुहूर्त?
आज होलिका दहना किया जाएगा. होलिका दहन की शुरुआत 24 मार्च यानी आज सुबह 9 बजकर 54 मिनट से होगी और समापन 25 मार्च यानी कल दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा. आज भद्रा काल सुबह 9 बजकर 24 मिनट से शुरू होगा और रात 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, इसलिए आज रात 10 बजकर 27 मिनट के बाद ही होलिका दहन किया जा सकता है. 

किन राशियों के लिए रहेगा शुभ? 
25 मार्च को लगने जा रहा है चंद्रग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. मिथुन, मकर, सिंह और धनु वालों के लिए यह साल का पहला चंद्रग्रहण बहुत ही शुभ माना जा रहा है और लाभ होने की संभावना भी बन रही है.  कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-डबल हो गईं होली की खुशियां, सरकार दे रही है फ्री सिलेंडर; ऐसे उठाएं लाभ

 

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं?
ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें, किसी मांगलिक कार्य का संकल्प न लें और 
कोई भी धार्मिक अनुष्ठान करने से बचें. वहीं, इस दौरान भगवान का ध्यान करें, खाने के सामान में तुलसी के पत्ते रख दें, शुद्ध जल से स्नान करें और गरीबों को भी दान करें.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago