होम / शुभ लाभ / Ayodhya के लिए 'राम लला' की मूर्ति तैयार करने वाले Arun Yogiraj को जानते हैं आप?

Ayodhya के लिए 'राम लला' की मूर्ति तैयार करने वाले Arun Yogiraj को जानते हैं आप?

कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के लिए भगवान राम की मूर्ति तैयार की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या स्थित राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) द्वारा निर्मित 'राम लला' की मूर्ति स्थापित की जाएगी. मैसूर के रहने वाले अरुण प्रसिद्ध मूर्तिकारों की पांच पीढ़ियों से ताल्लुख रखते हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बताया है कि राज्य के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई 'राम लला' की मूर्ति भव्य राम मंदिर की शोभा बढ़ाएगी. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे.  

पिता और दादा से प्रभावित
अरुण योगीराज देश में सबसे अधिक डिमांड वाले मूर्तिकारों में शुमार हैं. वह 'राम लला' के साथ ही अब तक कई हस्तियों की मूर्तियां बना चुके हैं. उन्होंने बेहद कम उम्र में मूर्तिकला की दुनिया में कदम रख लिया था. अर्जुन द्वारा निर्मित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दिल्ली में स्थापित है. अरुण अपने अपने पिता और दादा से प्रभावित होकर इस क्षेत्र में आए थे आज उनकी एक अलग पहचान है. अरुण के पूर्वज मैसरू राजा के समय से मूर्ति तैयार करने का काम करते थे.

नौकरी में नहीं लगा दिल
अरुण योगीराज ने मैसूर यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल करने के बाद कुछ समय तक कॉरपोरेट क्षेत्र में नौकरी भी की, लेकिन उनका दिल नहीं लगा. इसलिए वह सबकुछ छोड़कर मूर्तिकला की अपनी विरासत को आगे बढ़ाने में जुट गए. बहुत थोड़े से समय में ही उन्होंने अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने में सफलता हासिल की. आज अरुण देश के सबसे ज्यादा व्यस्त मूर्तिकारों में शुमार हैं. अरुण के पोर्टफोलियो में कई प्रभावशाली मूर्तियां शामिल हैं. उदाहरण के तौर पर उनके द्वारा निर्मित सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट की मूर्ति इंडिया गेट पर लगी है. इसके अलावा, केदारनाथ स्थित आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची मूर्ति और मैसूर स्थित 21 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा भी उन्होंने ही बनाई है. साथ ही वह रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा का भी निर्माण कर चुके हैं.

आधिकारिक ऐलान बाकी
अरुण योगीराज द्वारा निर्मित राम लला की प्रतिमा 51 इंच की है, जिसे मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा. हालांकि, प्रतिमा चयन का आधिकारिक ऐलान 5 जनवरी को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय करेंगे. प्रतिमा बनाने का काम तीन मूर्तिकारों को दिया गया था, जो अलग-अलग जगहों पर प्रतिमा का निर्माण कर रहे थे. इनमें से अरुण की प्रतिमा का चयन किया गया है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था - अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन हो गया है. देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार हमारे गौरव योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago