होम / रियल एस्टेट / सिर्फ 9 सेकंड में जमींदोज हुआ 300 करोड़ से बना Twin Towers, देखें Video And Photos

सिर्फ 9 सेकंड में जमींदोज हुआ 300 करोड़ से बना Twin Towers, देखें Video and Photos

Twin Towers Demolition: ट्विन टावर की वैल्यू की बात करें तो इसकी कीमत करीब 800 करोड़ लगाई गई थी. आपको बता दें कि इसे बनाने में 250 से 300 करोड़ के बीच खर्च हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नोएडा: 300 करोड़ से बना 'ट्विन टावर' आज दोपहर 2:30 बजे सिर्फ 9 सेकंड में गिरा दिया गया. जैसे ही 2:30 बजा, जोरदार धमाका शुरू हो गया और देखते ही देखते सिर्फ 9 सेकंड में ट्विन टावर जमींदोज हो गया. इस काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए करीब 350 कर्मचारी लगे हुए थे. हिंदुस्तान में ऐसा पहली बार हुआ है. यह एक उदाहरण है कि देश में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है.

चारों तरफ धुएं का गुबार
धमाका होते ही चारों तरफ धुएं का गुबार देखने को मिला. आस-पास की बिल्डिंग्स धुएं से ढंक गईं. करीब 500 मीटर दूर तक कंपन महसूस किया गया. इसे गिराने में 17 करोड़ रुपये खर्च हुए. यह खर्च भी बिल्डर ही उठाएगा.


 
250 से 300 करोड़ रुपये हुआ था खर्च
आपको बता दें कि जिस जगह ये ट्विन टावर बना हुआ था, उस जगह की कीमत मौजूदा समय में 10 हजार रुपए प्रति वर्ग फीट है. मतलब ट्विन टावर की कीमत अभी के हिसाब से 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा थी, लेकिन विवाद के चलते अगर ट्विन टावर की वैल्यू की बात करें तो इसकी कीमत करीब 800 करोड़ लगाई गई थी. इसे बनाने में 250 से 300 करोड़ के बीच खर्च हुआ था.

 

 

क्या था विवाद
नेशनल बिल्डिंग कोड को ताक पर रख कर ट्विन टावर का निर्माण हुआ था. रातोरात बिल्डिंग बायलॉज में बदलाव किया गया था, इसीलिए भ्रष्टाचार की इमारत इतनी तेजी से इतनी ऊंची खड़ी हो गई. 2014 में हाई कोर्ट ने इसे अवैध घोषित किया था.

5 हजार लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए
इससे पहले अधिकारियों ने ट्विन टावर के पास स्थित दो सोसाइटी में रह रहे कम से कम 5,000 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था.  नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि ध्वस्तीकरण के बाद आसपास के इलाके में धूल और कंक्रीट से निपटने के लिए पानी के 100 टैंकर तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 15 एंटी स्मॉग गन, 6 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन, 200 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं.

रसोई गैस और बिजली की आपूर्ति बंद थी
एहतियातन सुबह ही पास की दो सोसाइटी में रसोई गैस और बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई थी. डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा के अनुसार, इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए थे. सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एहतियातन एम्बुलेंस अभी भी मौके पर मौजूद हैं.

560 पुलिस कर्मी तैनात
एक्सप्लोजन जोन में 560 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं. उनके अलावा रिजर्व फोर्स के 100 लोग भी मौजूद हैं. 4 क्विक रिस्पांस टीम के अलावा NDRF की टीम भी तैनात है. धमाके से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे को बंद कर दिया गया था. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने भी एक एडवायजरी जारी की थी, जिससे आम लोगों को परेशानी न हो.

कैसे हुआ धमाका
दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर डिमोलिशन एक्सपर्ट चेतन दत्ता ने ब्लैक बॉक्स से जुड़े हैंडल को 10 बार रोल किया. इसके बाद इसमें लगा लाल बल्ब ब्लिंक करने लगा. इसके बाद दत्ता ने हरा बटन दबाया. इससे चार डेटोनेटर तक इलेक्ट्रिक वेव पहुंच गई. इसके बाद 9 सेकेंड तक बिल्डिंग में एक के बाद एक धमाके होते रहे.

VIDEO : गुजरे जमाने की बात हो जाएंगे FASTag इस तरह होगी टोल टैक्स की वसूली


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 week ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

31-July-2026

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

27-July-2026

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

27-July-2026

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago