होम / रियल एस्टेट / John Abraham ने समंदर किनारे खरीद डाला बंगला, कीमत जान उड़ जाएंगे होश 

John Abraham ने समंदर किनारे खरीद डाला बंगला, कीमत जान उड़ जाएंगे होश 

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत 70 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक्टर और प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने एक बड़ी प्रॉपर्टी डील फाइनल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉन ने मुंबई के खार स्थित लिंकिंग रोड पर एक आलीशान बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत 75.07 करोड़ रुपए है. '372 निर्मल भवन' नामक यह बंगला 7,722 वर्ग फीट में फैला हुआ है. जॉन अब्राहम ने इसे प्रवीण नत्थालाल शाह से खरीदा है. जॉन ने यह डील पिछले साल 27 दिसंबर को क्लोज की थी, लेकिन इसकी जानकारी अभी सामने आई है. 

समंदर के किनारे बंगला
372 निर्मल भवन समंदर के किनारे स्थित है. इस बंगले के लिए जॉन अब्राहम ने 4.24 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी चुकाई. खार एरिया मुंबई के पॉश इलाकों में आता है, यहां कई फिल्म स्टार्स और बिजनेसमैन के घर हैं. बता दें कि जॉन अब्राहम एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ सक्सेसफुल बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर भी हैं. यानी वह हर तरफ से पैसा कमा रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में उनकी नेट वर्थ 251 करोड़ रुपए थी. 

ये भी पढ़ें - नोटों का भार भी नहीं झुका पाया 'पुष्पा' को, Allu Arjun ने एक इंकार से फिर बटोरी सुर्खियां

कई जगह किया निवेश
जॉन ने कई जगह प्रॉपर्टी में निवेश किया हुआ है. बांद्रा में उनका समंदर के किनारे 4 हजार स्क्वायर फीट में फैला एक पेंटहाउस है. इसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपए बताई जाती है. इसके अलावा, जॉन का अमेरिका में भी एक आलीशान घर है. कुछ वक्त पहले उन्होंने लॉस एंजेलिस के पास स्थित सबसे महंगे इलाके में एक घर खरीदा था. यहां जेनिफर लोपेज सहित कई हॉलीवुड स्टार्स रहते हैं. इसी तरह, लंदन में भी जॉन अब्राहम की एक प्रॉपर्टी है. इसे उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के ओवरसीज हेडक्वॉर्टर में तब्दील कर रखा है. 

स्पोर्ट्स में भी लगा है पैसा
खार इलाके में ही जॉन का अपना ऑफिस भी है. उन्होंने 2016 में यहां जगह खरीदी थी, जिसकी कीमत अब 21 करोड़ रुपए बताई जाती है. जॉन की कमाई फिल्मों, विज्ञापनों के साथ-साथ कई दूसरे सोर्स से भी होती है. वह फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूलते हैं. वह 2023 में शाहरुख खान की 'पठान' में नजर आए थे, और इसके लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपए लिए थे. जॉन अब्राहम इंडियन सुपरलीग में फुटबॉल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और हॉकी टीम दिल्ली वेवराइटर्स के को-ओनर भी हैं. वह JA Fitness के नाम से अपनी फिटेनस चेन भी चलाते हैं, जिसकी ब्रांच मुंबई और पुणे में हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago