होम / रियल एस्टेट / क्रिसुमी कॉर्पोरेशन गुरुग्राम में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी, द फॉरेस्ट रिजर्व के नए चरणों पर काम शुरू
क्रिसुमी कॉर्पोरेशन गुरुग्राम में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी, द फॉरेस्ट रिजर्व के नए चरणों पर काम शुरू
द फॉरेस्ट रिजर्व को अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसमें 2, 3 और 4 एलडीके (लिविंग, डाइनिंग और किचन) वाले आवास शामिल होंगे. परियोजना का डिजाइन जापान की आर्किटेक्चर फर्म निकेन सेक्केई ने तैयार किया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 hours ago
गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार में प्रीमियम आवासीय परियोजनाओं का विस्तार जारी है. इसी कड़ी में जापान की सुमितोमो कॉर्पोरेशन और भारत के कृष्णा ग्रुप के संयुक्त उद्यम क्रिसुमी कॉर्पोरेशन ने गुरुग्राम के सेक्टर 36ए स्थित क्रिसुमी सिटी में द फॉरेस्ट रिजर्व और द फॉरेस्ट रिजर्व-II के विकास का काम शुरू कर दिया है. परियोजना के पांचवें और छठे चरण की शुरुआत भूमि पूजन समारोह के साथ हुई. कंपनी अगले पांच वर्षों में इस परियोजना पर 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी. इससे 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलने का अनुमान है. दोनों चरणों में कुल 542 आवासीय यूनिट्स विकसित की जाएंगी.
पांच साल में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश
क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के चेयरमैन अशोक कपूर ने कहा कि द फॉरेस्ट रिजर्व का विकास शुरू होना कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. क्रिसुमी सिटी के विस्तार के साथ कंपनी जापानी शिल्प कौशल और भारतीय आतिथ्य की अपनी अवधारणा को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना में प्रकृति, सोच-समझकर तैयार किए गए डिजाइन और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है. कंपनी को उम्मीद है कि इससे गुरुग्राम के प्रीमियम आवासीय बाजार में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी.
2, 3 और 4 एलडीके वाले घर होंगे विकसित
द फॉरेस्ट रिजर्व को अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसमें 2, 3 और 4 एलडीके (लिविंग, डाइनिंग और किचन) वाले आवास शामिल होंगे. परियोजना का डिजाइन जापान की आर्किटेक्चर फर्म निकेन सेक्केई (Nikken Sekkei) ने तैयार किया है.
कंपनी के मुताबिक, परियोजना लगभग 16.7 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैली होगी. इसमें करीब 2,166 वर्ग फुट से लेकर 3,993 वर्ग फुट तक के आवास विकसित किए जाएंगे. इनकी शुरुआती कीमत लगभग 4.9 करोड़ रुपये होगी. वास्तविक कीमत आवास के आकार, कॉन्फिगरेशन और लागू शुल्कों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है.
1.62 लाख वर्ग फुट का क्लब भी होगा उपलब्ध
द फॉरेस्ट रिजर्व के निवासियों को क्रिसुमी सिटी के द कैस्केड्स क्लब की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. लगभग 1.62 लाख वर्ग फुट में फैले इस क्लब को निजी सदस्यता आधारित लग्जरी क्लब के रूप में विकसित किया गया है.
कंपनी के अनुसार, क्लब में स्पा, विशेष डाइनिंग सुविधाएं, लाउंज, इनडोर स्पोर्ट्स एरिना और सदस्यों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसकी अवधारणा जापानी शांति और सटीकता के साथ भारतीय आतिथ्य को जोड़ने पर आधारित है.
द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित है क्रिसुमी सिटी
द फॉरेस्ट रिजर्व, क्रिसुमी सिटी का हिस्सा है, जो गुरुग्राम के सेक्टर 36ए में 33.38 एकड़ में विकसित की जा रही एक एकीकृत परियोजना है. इसमें आवासीय, व्यावसायिक, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और सामाजिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी सुविधाओं को शामिल करने की योजना है.
द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित होने के कारण यह परियोजना गुरुग्राम और दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों से कनेक्टिविटी प्रदान करती है. आसपास के बुनियादी ढांचे के विस्तार से भी इस क्षेत्र को लाभ मिलने की संभावना है.
फेज 5 और 6 का विकास शुरू होने के साथ कंपनी क्रिसुमी सिटी के विस्तार के अगले चरण में प्रवेश कर रही है. परियोजना के जरिए कंपनी जापानी डिजाइन और भारतीय आतिथ्य के मेल पर आधारित प्रीमियम आवासीय सुविधाएं विकसित करने की योजना पर आगे बढ़ रही है.
बता दें, क्रिसुमी कॉर्पोरेशन जापान की सुमितोमो कॉर्पोरेशन और भारत के कृष्णा ग्रुप का संयुक्त उद्यम है. कंपनी गुरुग्राम के सेक्टर 36ए में 33.38 एकड़ में फैली क्रिसुमी सिटी का विकास कर रही है. इसकी परियोजनाओं की अवधारणा जापानी शिल्प कौशल और भारतीय आतिथ्य के संयोजन पर आधारित है
टैग्स