होम / रियल एस्टेट / देश के इन 8 शहरों में फिर क्‍यों बढ़े प्रॉपर्टी के दाम, क्‍या है इसकी वजह? 

देश के इन 8 शहरों में फिर क्‍यों बढ़े प्रॉपर्टी के दाम, क्‍या है इसकी वजह? 

दरअसल प्रॉपर्टी के दामों में इजाफा इसलिए हुआ है क्‍योंकि पिछले कुछ सालों से लगातार दाम बढ़ रहे हैं और स्थिर बने हुए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में तेजी से बढ़ते आर्थिक बाजार का फायदा प्रॉपर्टी सेक्‍टर को भी मिल रहा है. देश के 8 अहम शहरों में प्रॉपर्टी बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. क्रेडाई, कोलियर्स और लियासस फोरस की ज्‍वॉइंट रिपोर्ट कहती है कि देश के प्रापॅर्टी बाजार पिछले दो सालों में जिस तरह से मांग मजबूत बनी हुई है उससे प्रॉपर्टी के दामों में 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. इससे पहले भी रियल स्‍टेट बाजार में इस साल तेजी की खबरें साल की शुरुआत में आई थी. 

आखिर किन शहरों में आई है तेजी? 
सभी संस्‍थाओं की संयुक्‍त रिपोर्ट बता रही है कि जिन शहरों में प्रॉपर्टी के दामों में इजाफा हुआ है उसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्‍ली एनसीआर, चेन्‍नई, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन और पुणे शामिल है. ये रिपोर्ट तीनों संस्‍थाओं ने मिलकर तैयार की है. इसमें क्रेडाई, रियल स्‍टेट सलाहकार कोलियर्स और डेटा एनालिटिक फर्म लियासस फोरस जैसी कंपनियां शामिल हैं. ये रिपोर्ट कहती है कि इन आठ शहरों में 2021 के प्रॉपर्टी के दामों के मुकाबले 2023 में 30 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है. इस पूरे मामले को लेकर लियासस फोरस के एमडी पंकज कपूर ने कहा कि रियल स्‍टेट की स्थिति उस समय सबसे ज्‍यादा प्रो‍डक्टिव होती है जब बिक्री स्‍पलाई और कीमतों में इजाफा होता है ना कि केवल अफवाहें होती हैं. 

दिसंबर में भी आई थी रिपोर्ट 
इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी आवासीय प्रॉपर्टी की कीमतों में इजाफा देखा गया था. नाइट फ्रैंक ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स (Knight Frank Global House Price Index) की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की तीसरी तिमाही में भी प्रॉपर्टी की कीमतों में साल दर साल के अनुसार, 5.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. दामों में हो रहे इजाफे का ही असर है कि प्रॉपर्टी के दामों की सूची में भारत 18 वें पायदान से 14वें पायदान पर आ गया है. 

 
ये भी पढ़़ें: अब Small Cap और Midcap में आपका फंड होगा ज्‍यादा सुरक्षित, SEBI ने उठाया ये कदम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026

NCR रियल एस्टेट में बड़ा दांव, NH-24 पर कार्यन ग्रुप का ₹900 करोड़ का ईको-फ्रेंडली लक्जरी प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट में स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग और सोलर एनर्जी से संचालित कॉमन एरिया जैसी पर्यावरण-अनुकूल सुविधाओं पर भी फोकस किया गया है. कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

19-May-2026

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ भूमि खरीदी

यह जमीन सरयू नदी के किनारे स्थित HoABL की 75 एकड़ की लग्जरी परियोजना “द सरयू” के निकट है. यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट परिदृश्य को दर्शाता है.

23-March-2026

शहरों में बढ़ता प्रदूषण, ग्रीन अर्बन लिविंग मॉडल बन रही नई शहरी जरूरत

शुभ आरंभ के साथ गोदरेज साउथ एस्टेट में शुरू हुआ यह नया अध्याय दिखाता है कि अगर पर्यावरण को केंद्र में रखा जाए, तो शहरी जीवन न सिर्फ बेहतर बल्कि ज्यादा स्वस्थ और संतुलित भी बन सकता है.

30-January-2026

इन्फ्रा पुश + हाउसिंग बूम: बजट 2026 से रियल एस्टेट को क्या उम्मीदें?

बजट 2026 से रियल एस्टेट सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर पुश, हाउसिंग इंसेंटिव और नीतिगत स्पष्टता की बड़ी उम्मीद है.

23-January-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

13 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

14 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

17 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

14 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

16 hours ago