होम / रियल एस्टेट / इस बड़ी डील को लेकर सुर्खियों में हैं EaseMyTrip के Rikant Pitti 

इस बड़ी डील को लेकर सुर्खियों में हैं EaseMyTrip के Rikant Pitti 

EaseMyTrip ने हाल ही में मालदीव विवाद को लेकर अपने फैसले के चलते सुर्खियां बटोरी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मालदीव विवाद को लेकर सुर्खियों में आई ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के को-फाउंडर रिकांत पिट्टी (Rikant Pitti) ने एक बड़ी प्रॉपर्टी डील फाइनल की है. मीडिया रिपोर्ट्स में रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स के हवाले से बताया गया है कि पिट्टी ने गुरुग्राम में लगभग 99.34 करोड़ रुपए की कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है. रिकांत पिट्टी ने इस डील के लिए 6.95 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है. यह प्रॉपर्टी 4050 वर्ग मीटर में फैली है.

लग्जरी कार भी खरीदी थी
रिकांत पिट्टी ने पिछले साल लेम्बोर्गिनी Urus Performante खरीदी थी. इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने लिंक्डइन पेज पर तस्वीरें साझा की थीं. गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर मालदीव के कुछ नेताओं द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था. भारतीय मालदीव के बहिष्कार का अभियान चला रहे थे. इस बीच, EaseMyTrip मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग रोकने का ऐलान करके सुर्खियों में आ गई थी. कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने खुलकर इस मुद्दे पर अपनी बात कही थी.

ये हैं कंपनी के फाउंडर
EaseMyTrip की बात करें, तो यह कंपनी साल 2008 में अस्तित्व में आई. इसकी स्थापना निशांत पिट्टी, रिकांत पिट्टी और प्रशांत पिट्टी ने की थी. कंपनी के नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के अलावा बेंगलुरु और मुंबई सहित देश के कई शहरों में कार्यालय हैं. इसके अंतरराष्ट्रीय कार्यालय (सहायक कंपनियों के रूप में) सिंगापुर, फिलीपींस, थाईलैंड, UAE, UK, US और न्यूजीलैंड में हैं. कंपनी ट्रैवल के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सहित कई अलग-अलग तरह की सेवाएं देती है.

क्या था पूरा विवाद?
विवाद की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद हुई थी. पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा करने के बाद एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने भारतीयों से अपील की थी कि वह यहां घूमने के लिए आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि लाखों रुपए खर्च कर मालदीव जाने से बेहतर होगा कि लक्षद्वीप जाएं. बस इसी बात से मालदीव के मंत्री एवं नेता नाराज हो गए और आपत्तिजनक पोस्ट कर बैठे. इसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों और मालदीव के नागरिकों के बीच जंग छिड़ गई. भारतीयों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि देश में हैशटैग BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा. इसके मद्देनजर EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग रोक दी थीं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago