होम / टेक / Meta लेकर आया AI Image और Text Generation टूल्स, इन यूजर्स को होगा फायदा

Meta लेकर आया AI Image और Text generation टूल्स, इन यूजर्स को होगा फायदा

मेटा (Meta) ने अपने यूजर्स के लिए एडवांस जनरेटिव एआई (AI) फीचर्स पेश किए हैं. इससे सोशल मीडिया पर एडवाइजमेंट देने वाले यूजर्स का काम बहुत आसान हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेटा (Meta) ने अपने यूजर्स के लिए एडवांस जनरेटिव एआई (AI) फीचर्स पेश किए हैं. ये नए फीचर्स विज्ञापनदाताओं (Advertisers) के लिए आए हैं. जानकारी के अनुसार जनरेटिव एआई फीचर्स के साथ एडवर्टाइजर क्रिएटिव वेरिएशन के साथ अपनी परफोर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं. वहीं, मेटा वेरिफाइ्ड के साथ यूजर्स एड क्रिएशन प्रॉसेस को बहुत हद तक ऑटोमैटिक बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन नए फीचर्स क्या हैं और इनमें क्या खास है? 

एडवर्टाइर्स का काम होगा आसान
मेटा ने अपने यूजर्स के लिए एडवांस जनरेटिव एआई फीचर्स पेश किए हैं. इनमें यूजर्स को इमेज (Image) और टेक्स्ट जनरेशन (Text Generation) की सुविधा दी गई है. ये फीचर्स एडवर्टाइजर्स के लिए पेश किए गए हैं, ताकि वे अपने काम को बेहतर बना कर अपना बिजनेस ग्रो कर सकें. कंपनी का कहना है कि जनरेटिव एआई फीचर्स के साथ एडवर्टाइजर क्रिएटिव वेरिएशन के साथ अपनी परफोर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं.  मेटा वेरिफाइ्ड के साथ यूजर्स एड क्रिएशन प्रॉसेस को बहुत हद तक ऑटोमैटिक बना सकते हैं.

एड बनाने के लिए ऐसे होगा फीचर्स का इस्तेमाल
यूजर्स मेटा के जनरेटिव एआई टूल्स का इस्तेमाल कर इमेज की कई वेरिएशन क्रिएट कर सकते हैं. इसके अलावा, इन इमेज के ऊपर यूजर टेक्स्ट को भी ऐड कर सकते हैं. यूजर को इसके साथ अलग-अलग बैकग्राउंट की सुविधा भी मिल रही है. अलग-अलग सेटिंग को सूट करने के लिए यूजर इमेज एलिमेंट को एडजस्ट कर सकता है. उदाहरण के लिए एक टी ब्रैंड अपने प्रोडक्ट को अलग-अलग एनवायरमेंट के साथ शोकेस कर सकता है. ब्रैंड के पास बैकग्राउंड के लिए खेतों से लेकर वाइब्रेंट रेस्तरां का ऑप्शन होगा. 

टेक्स्ट प्रॉम्प्ट जोड़ने की भी तैयारी
इस इमेज के साथ यूजर पॉपुलर फॉन्ट्स के साथ खुद का टेक्स्ट लिख सकता है और इन इमेज को इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लेटफॉर्म के लिए एक खास साइज में तैयार कर सकता है. बता दें, इमेज जनेरेशन फीचर को फिलहाल रोलआउट किया जा रहा है. बहुत जल्द इसमें बेहतर कस्टमाइजेशन के लिए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट को जोड़ा जाएगा.
 

इसे भी पढ़ें-इतना प्रतिशत बढ़ा Canara Bank का मुनाफा, अब निवेशकों को मिलेगा Divident का तोहफा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago