होम / रियल एस्टेट / देश को बेहरतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर देने वालों को मिला बिल्ड इंडिया अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट

देश को बेहरतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर देने वालों को मिला बिल्ड इंडिया अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विमानन, बंदरगाह, सड़क और राजमार्ग, मेट्रो और रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर में इम्पैक्ट, सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन करने वाली कंपनियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली कंपनियों को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बिल्ड इंडिया अवार्ड्स से नवाजा गया. प्राइमस पार्टनर्स द्वारा आयोजित इस अवार्ड के पहले संस्करण में न केवल भारत की महत्वपूर्ण भागीदारी देखी गई, बल्कि विजेताओं ने भारत में हुए इंजीनियरिंग के चमत्कारों को प्रतिबिंबित किया.  इस दौरान उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने देश के विकास को बढ़ावा देने वाले महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन आदि पर भी चर्चा की. 

नितिन गडकरी ने क्या कहा?
इस अवसर पर मुख्य रूप से शामिल सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क निर्माण में हमें निर्माण की गुणवत्ता को कम किए बिना, निर्माण की लागत को कम करना होगा. हमें दुनिया में मौजूद वैकल्पिक सामग्री, अच्छी तकनीक और सफल व टिकाऊ प्रथाओं को खोजना और अपनाना होगा. इसी तरह हम देश को विकासित बना पाएंगे.  

विशेषज्ञों ने क्या कहा? 
प्राइमस पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड के को फाउंडर दविंदर संधू ने कहा कि आज हम यहां न केवल बनाए गए इंफ्रास्ट्रक्चर का जश्न मनाएंगे, बल्कि हमारे द्वारा भारत को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विकसित किए गए ट्रास्फार्मेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव का भी जश्न मनाएंगे. बिल्ड इंडिया इंफ्रा अवार्ड्स के फाउंडर और क्यूरेटर वैभव डांगे ने कहा कि हम सभी इस बात से सहमत हैं कि भारत को कम समय में विकसित अर्थव्यवस्था बनाने में हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. पर्यटन मंत्रालय के पूर्व सचिव और एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन अरविंद सिंह ने कहा कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप्स (पीपीपी) मॉडल  हवाई अड्डों में सफल साबित हुआ है. इससे  इंडियन एयरपोर्ट अथोरिटी पर बोझ कम हुआ है और राजस्व में भी वृद्धि हुई है. 

यूरोपियन बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के मैनैजिंग डायरेक्टर ने क्या कहा?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के पूर्व सचिव विजय छिब्बर ने कहा है कि किसी भी प्रोजेक्ट की समयबद्धता इस बात पर निर्भर करती है कि, आप उसे कैसे वित्तपोषित करते हैं. अगर आप समय का ईमानदारी से पालन करेंगे, तो आप देखेंगे कि वह समय पर पूरे हो जाते हैं. यूरोपियन बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के मैनैजिंग डायरेक्टर पॉल जेन्सेन ने कहा कि यूरोप और भारत दोनों के लिए एक साथ काम करना और एक-दूसरे से सीखना बिल्कुल महत्वपूर्ण है. 2005 से उन्होंने भारत में रहना शुरू किया और तब से अब तक  भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में जबरदस्त बदलाव आया है. 

इन्हें मिले अवॉर्ड
बिल्ड इंडिया इंफ्रा अवार्ड्स विमानन (Aviation), बंदरगाह, (Ports), सड़क और राजमार्ग ( Roads & Highways), मेट्रो और रेलवे (Metros & Railways) के इंफ्रास्ट्रक्चर में इम्पैक्ट, सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन करने वाली कंपनियों को दिए गए. इसमें एविएशन सेक्टर में जीएमआर को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक्सपेंशन, यमुना इंटरनेश्नल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटिड को सस्टेनेबिलिटी, और अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग को मैंगलुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए इनोवेशन अवार्ड दिया गया. पोर्ट सेक्टर में जेएनपीए, अडानी पोर्ट्स, रोड सेक्टर में ढोला इंफ्रा प्रोजेक्ट और टाटा प्रोजेक्ट्स, मेट्रो सेक्टर में मुंबई मेट्रो रेल कार्पोरेशन, द नेशनल रीजन ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन को दिल्ली मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम के लिए बेस्ट प्रोजेक्ट सहित अलग अलग प्रोजेक्ट के लिए कई कंपनियों को अवार्ड प्रदान किए गए.

ज्यूरी में ये लोग रहे शामिल

नालेज पार्टनर्स के रूप में प्राइमस पार्टनर्स ने अवार्ड नोमिनेशन और ज्यूरी का नेतृत्व किया. इस अवार्ड के लिए विजेताओं का चयन करने वाली जूरी में भारत के पूर्व कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा,  नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत, एमओआरटीएच के पूर्व सचिव विजय छिब्बर मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष संजय भाटिया  आदि विशेषज्ञ शामिल रहे. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago